फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP will come to power transformation journey

परिवर्तन यात्रा से सत्ता में आएगी भाजपा

Sat, 26 Nov 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 26 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
BJP will come to power transformation journey
इटवा में परिवर्तन यात्रा को लेकर बैठक करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें तीन व चार दिसंबर को जिले में आ रहे परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी दुर्गा राय ने कहा कि हमारा लक्ष्य है सत्ता परिवर्तन यात्रा की सफलता के लिए पूरे जोश के साथ सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जुटने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने कहा कि परिवर्तन यात्रा एतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के हर पेंच को चुस्त दुरुस्त कर बूथ स्तर के संरचना की दोबारा समीक्षा कर ठीक तरह से कर लें मंडल अध्यक्षों की एक साथ बैठक 30 सिंतबर को होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने की जरुरत है। बूथ स्तर मजबूत होगा तभी हम जीत हांसिल होगी।
विज्ञापन

इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान जिला महामंत्री राजेश त्रिपाठी, राधेरमण त्रिपाठी, गोविंद माधव, दिलीप चतुर्वेदी, केशभान राय, सुधीर पांडेय, ईश्वरचंद दुबे, अरविंद उपाध्याय, दलसिंगार दुबे, सुरेश्वर पुरी,घनश्याम, विजय कांत चतुर्वेदी, सुरेंद्र पांडेय, पंकज सिंह, सचिदानंद चौबे, दिलीप श्रीवास्तव, बालमुकुंद पांडेय और रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इटवा। भाजपाइयों ने परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए शनिवार को ग्राम महादेव घुरहू कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। 
भाजपा नेता सतीशचंद्र दीक्षित ने कहा कि 3 दिसंबर को सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर परिवर्तन यात्रा पहुंचेगी। वहां कार्यक्रम करने के बाद यात्रा 4 दिसंबर को  इटवा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। विधानसभा क्षेत्र में यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। इस संबंध में जिनको जिम्मेदारियां सौंपी गई है, वे उसको पूरा करे। चुनाव से पूर्व यह निकाली गई परिवर्तन यात्रा पार्टी के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इस दौरान रामशब्द उपाध्याय, रामनिवास, रामपूजन गुप्ता, रामनिवास कसौधन, पप्पू समेत बूथ प्रमुखो सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed