फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP talks falsely in the name of development: Juhi

विकास के नाम पर झूठी बातें करती हैं भाजपाई : जूही

Mon, 15 Nov 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
BJP talks falsely in the name of development: Juhi
सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बात करतीं सपा की महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विकास के नाम पर झूठी बातें करती हैं भाजपाई : जूही
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। विकास के नाम पर भाजपाई झूठी बातें करते हैं। प्रदेश के पूर्वांचल में सपा की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है। यहीं कारण है कि सपा का रथ रोका जा रहा है। इस बार जनता सपा की सरकार बनाने की मन बना चुकी है।
वह सोमवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस अखिलेश यादव की देन है और भाजपा उसे अपना बता रही है। दरअसल पांच साल भाजपा की सरकार ने कुछ किया नहीं तो दूसरों के काम को ही अपना नाम देने में लगी है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले में दो मंत्री हैं। उनमें से एक ने तो अपने परिवार के सदस्य को ही नौकरी दिला दी। दूसरे ने कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। शहर से गांव तक सांसद का विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। सड़कों का हाल देखिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपना सर्वे कराती है। पैसों वाला सर्वे यहां पर नहीं होता है। सर्वे बता रहे हैं कि सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं का कोई स्थान नहीं है। आरएसएस में तो नो इंट्री है। उन्हें घर का काम करने के लिए छोड़ दिया जाता है। सपा महिलाओं व युवाओं को भागीदारी देने वाला दल है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालजी यादव, चमन आरा राईनी, अनुप यादव, मणिंद्र मणि मसाल, कन्हैया कन्नौलिया, प्रदीप पथरकट, जमीन सिद्दीकी, शुभांगी द्विवेदी, विजय यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा महिलाओं का उत्पीड़न’
इटवा। जिले के दौरे पर आईं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने सोमवार को इटवा कस्बे में मौजूदा योगी सरकार पर हमलावर दिखीं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा की सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारी कर लें। भाजपा के मंचों पर महिला अधिकारों की बात तो की जाती है, लेकिन महिलाओं की सबसे अधिक प्रताड़ना इसी सरकार में हो रही है। पूर्ववर्ती सपा सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए कई कार्य किए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय व संचालन सपा के जिला महासचिव कमरुज्जमा ने किया। इस मौके पर राज्यसभा के पूर्व सदस्य आलोक तिवारी, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, अजय चौधरी, अफसर रिजवी, चमनआरा राइनी, जुबैदा चौधरी, मणींद्र मिश्रा, बबलू खान, बेचई यादव, उग्रसेन सिंह, तौलेश्वर निषाद आदि मौजूद रहे।

‘अखिलेश की सरकार में हुए विकास कार्य मिसाल’
बांसी। नगर के नरकटहा में सोमवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि कोरोना काल में हजारों की संख्या में लोग ऑक्सीजन की कमी से मर गए और भाजपा की सरकार तमाशबीन बनी रही। मरने वालों का ठीक से अंतिम संस्कार तक नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में जो विकास का कार्य किया, वह मिसाल है। मौजूदा भाजपा सरकार सपा की सरकार के समय की योजनाओं का नाम बदलने का काम कर रही है। अब समय आ गया है कि सब लोग मिलकर इस झूठी व जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंकें। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक व समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव चमनआरा राईनी व नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed