{"_id":"5e8b37528ebc3e76b56376e0","slug":"bjp-siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp3471716171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
विज्ञापन
लखनऊ स्थित अपने आवास पर भाजपा के स्थापना दिवस पर झंडा रोहड़ करते सांसद जगदम्बिका पाल
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक दूरी बना कर फहराया गया पार्टी का झंडा
जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई में मनाया गया स्थापना दिवस
कार्यकर्ताओं ने घरों पर फहराया झंडा, याद आए मुखर्जी और दीनदयाल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लॉकडाउन के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पार्टी का 40वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर जिले में कोई भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। सभी नेता, कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराया। इसके बाद प्रेरणा पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि मां भारती की सेवा में समर्पित भाजपा परिवार के समस्त कार्यकर्ता और समर्थक संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद और गरीब परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाएं। पार्टी को सफल बनाने वाले नेता, कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला मीडिया प्रभारी महेश वर्मा, रमेश मणि त्रिपाठी, रमेश पांडेय, कुलदीप की मौजूदगी रही। लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल ने अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के त्याग एवं समर्पण को आत्मसात करने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। जिला पदाधिकारी विपिन सिंह, विजय कांत चतुुर्वेदी, मधुसूदन अग्रहरि, घनश्याम मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र, रामकुमार कुंवर, लालजी त्रिपाठी, नरेंद्र मणि त्रिपाठी के साथ ही सभी मंडल और बूथ पर कार्यकर्ताओं ने भी स्थापना दिवस मनाया। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय, राजकुमारी पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, मंत्री अजय उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष अमित उपाध्याय, विवेक गोस्वामी आदि ने स्थापना दिवस मनाया।