{"_id":"6a061b9c3d45d353320de207","slug":"bjp-mahila-morcha-protests-over-controversial-statement-against-prime-minister-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-158163-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
Fri, 15 May 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 15 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए कथित आपत्तिजनक और विवादित बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुण मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने सपा सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह की भाषा और राजनीति का कड़ा विरोध करती है। धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, ब्लॉक प्रमुख रेनू मिश्रा, मोनी पांडेय, सरोज शुक्ला, संध्या पांडेय, अनुपमा सिंह दुबे सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन