{"_id":"685844fb03037c7a5b0e1f7d","slug":"bjp-government-violating-rights-of-poor-mata-prasad-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-139828-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों का हक छीन रही भाजपा सरकार : माता प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों का हक छीन रही भाजपा सरकार : माता प्रसाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। विधानसभा क्षेत्र इटवा के ग्राम इमलिया स्थित समय माता के स्थान पर रविवार को समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बबलू खान व संचालन नगर अध्यक्ष एजाज शाह ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरकार की नाकामियों को बताया। नेता विरोधी दल व विधायक माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा गरीबों का हक छीनना चाहती है। महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर भाजपा के लोग अयोध्या, पाकिस्तान और धर्म की बात करने लगते हैं। इनको जनता की जरूरतों से कोई लेना देना नहीं है।
ये सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रहे हैं। आपकी लड़ाई महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से है। पढ़े लिखे लड़कों को नौकरी नहीं मिल रही है। बड़े लोग समझदार होते हैं वह भाजपा के बहकावे में नहीं आते हैं। ये सिर्फ पीडीए के लोगों को गुमराह कर के वोट हासिल कर लेते हैं। भाजपा देश और प्रदेश को तानाशाही की तरफ ले जाना चाहती है। इनसे होशियार और सतर्क रहने के साथ ही अब इन्हें सत्ता की कुर्सी से हटाने की जरूरत है।
इस मौके पर अजय चौधरी, कमरुज्जमा खान, सुरेश पांडेय, देवेंद्र सिंह, बबलू पाठक, पप्पू पांडेय, राम नेवास चौरसिया, सूरज यादव, अब्दुल अलीम, गयासुद्दीन आदि मौजूद रहे।