फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP government is needed to keep the country safe

Siddharthnagar News: देश को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा सरकार की जरूरत

Fri, 09 Jun 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP government is needed to keep the country safe
सिद्धार्थनगर भाजपा की ओर बृहस्पतिवार को बर्डपुर स्थित एक लाज में पार्टी के सभी मोर्चे का महासम्मेलन हुआ। इसमें नेताओं ने पार्टी की नीतियों को बताया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सात मोर्चे और प्रकोष्ठ के साथ कार्य करती है। पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलता है। पार्टी ने एक कि चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बनाने का कार्य किया है। जबकि अन्य पार्टी परिवारवाद के जकड़ में हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानते हैं। मोर्चे के कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी दी जाती है। जनपद में रेलवे की छोटी लाइन हुआ करती थी, जिसे बड़ी लाइन में परिवर्तन किया गया। शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाई गई है। इसके अलावा भी कई बड़े कार्य हुए हैं, जिससे जनता को लाभ मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह ने कहा भाजपा सरकार में ही देश सुरक्षित हैं। भारत का पूरे विश्व में डंका बज रहा है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देन हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी, अरुणिमा मिश्र, नितेश पांडेय, फूलचंद जायसवाल, अभिषेक कसौधन, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed