फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   birth aniversary of baba saheb dr. br ambedkar celebrated

धूमधाम से मनाई गई डा. भीमराव आंबेडकर जयंती

Thu, 14 Apr 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
birth aniversary of baba saheb dr. br ambedkar celebrated
धूमधाम से मनाई गई डा. भीमराव आंबेडकर जयंती
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बाबा साहब हम सभी के लिए उदाहरण हैं कि शिक्षा से सब कुछ मिल सकता है। जब समाज में ऊंच-नीच, जाति-पांत का भेदभाव की भावना थी, तब बाबा साहब ने उच्च शिक्षा प्राप्त की तथा हमारे देश के प्रथम कानून मंत्री तथा संविधान सभा के अध्यक्ष बने। ये बातें लोहिया कला भवन में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम खादी ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग राकेश सचान ने कहीं।
मंत्री ने कहा कि हम सभी को बाबा साहब से प्रेरणा लेकर बच्चों को शिक्षित बनाना चाहिए। एक जनपद एक उत्पाद प्रोत्साहन योजना में काला नमक चावल पैदा करके जिला नंबर-1 बना है। हम इसे और बढ़ावा देंगे। मुद्रा तथा मुख्यमंत्री लोन योजना 25 लाख से बढ़ाकर 1.00 करोड़ कर दिया गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ है।
विज्ञापन

सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि भारतीय संविधान की देन है कि आज भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। विधायक इटवा माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि देश की आजादी में बाबा साहब का विशेष योगदान रहा है। बाबा साहब ने जो संविधान हमारे देश को दिया है, उसमें सबको बराबर का अधिकार प्राप्त है। जिलाध्यक्ष भाजपा गोविंद माधव, जिला प्रभारी भाजपा राम जियावन मौर्य ने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व की बातें की। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने डॉ. आंबेडकर ने संविधान में समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को बराबर का अधिकार दिया है। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा लालजी त्रिपाठी, राम कुमार कुंवर, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ राहुल गुप्ता, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शिवदत्त उपस्थित थे। नीतेश पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परसा महापात्र में निकाली गई शोभायात्रा
सिद्धार्थनगर। परसा महापात्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर का भ्रमण करते हुए तहसील पहुंच समाप्त हुई। इस दौरान बैंडबाजा व भंगड़ा की धुन पर लोग नाचते गाते चल रहे थे। इस दौरान आकाश गौतम, संदीप सुखदेव, तिवारी गौतम, गोलू, अजय गौतम, आदित्य, निहाल, विजय, सुनील, विस्सू, अवधराम आदि मौजूद रहे।
भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का चेयरमैन ने किया अनावरण
सिद्धार्थनगर। डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल ने बृहस्पतिवार को बाबा साहब की मूर्ति का अनावरण किया है। यह मूर्ति राजस्थान के किशनगढ़ से संगमरमर की बनाई गई है। इस मौके पर पदयात्रा निकालकर बौद्धिक कार्यक्रम किया गया। चेयरमैन ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि हम सबसे पहले और अंत में भारतीय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में वंचित समाज तक सुविधाओं को पहुंचा कर दीनदयाल के अंत्योदय के सपने को साकार कर दिया। उन्होंने सामाजिक समरसता से बाबा साहब के समानता के विचारों को धरातल पर उतारा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम लाल गौतम, स्टेट बैंक पूर्व प्रबंधक, तहसीलदार नौगढ़ रमन, शंभू, रविंद्र कुमार, चंद्रिका गौतम, तुलसीराम, सिद्धार्थ गौतम सभासद, इंद्रेश, प्रवीण, राममिलन भारती एवं डॉ. शक्ति जायसवाल उपस्थित थे।
भाजपा ने मनाया सामाजिक समरसता दिवस
बर्डपुर। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती को भाजपा बर्डपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने समरसता दिवस के रूप में मनाई। कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर के चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार व समाज पुनरोत्थान्वादी महामानव थे। वरिष्ठ भाजपा नेत्री राजकुमारी पांडेय, संतोष यादव, संतोष उपाध्याय, विवेक गोस्वामी, पवन पाठक, उमेश यादव, कलीम अंसारी, अर्जुन जायसवाल मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई जयंती
शोहरतगढ़। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शोभायात्रा यात्रा आंबेडकर नगर वार्ड से भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र को फूलों से सजाकर बड़े ही धूमधाम व गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए पुन: आंबेडकर नगर पहुंची। युवक, युवतियां तथा पुरूष महिलाएं हाथ में भीमराव व तिरंगा झंडा लेकर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा जयभीम जय भारत का नारा लगा रहीं थी। आंबेडकर नगर में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। बंशराज गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने देश के संविधान की रचना की। देश व समाज के उत्थान के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। हम सभी को उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज के उत्थान के लिए योगदान देना चाहिए। गोपाल फौजी ने कहा कि समाज के दबे कुचले लोगों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए प्रेरणा लेनी चाहिए।
क्षेत्र के शोहरतगढ़ कस्बे सहित चिल्हिया, छतहरी, छतहरा, गौहनिया, पल्टादेवी, गौरा बाजार, शोहरतगढ़ तहसील, शोहरतगढ़ ब्लॉक, बीआरसी शोहरतगढ़ सहित सरकारी व स्कूलों पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान रामकिशोर गौतम, मोल्हू, राम औतार, राम बिलास, सुरेंद्र कुमार, रामवृक्ष, दीपक, हेमंत, गोरख, मीनाक्षी चौधरी, केतकी, सुशीला, पूनम, लक्ष्मी, रेनू, भूल्ला, रमावती आदि मौजूद रहे।
डॉ. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करें विद्यार्थी: प्राचार्य
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। फैकल्टी व छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करना है। मानवता सबसे बड़ा धर्म है। हम सभी को भारतीय संविधान के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए। इस मौके पर प्रो. विष्णु कुमार, प्रो. वेद प्रकाश, असिस्टेंट प्रो. डॉ. शिल्पी गंगवार, डॉ. अफजल मौजूद थे।
जयंती पर याद किए गए डॉ. आंबेडकर
बर्डपुर/ढेबरुआ। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह बृहस्पतिवार को संत शिरोमणि रविदास बौद्ध बिहार सहिजनवा बर्डपुर में धूमधाम से मनाई गई। झांकी सुबह आठ बजे बौद्ध विहार परिसर से तिलकपुर, चैनपुर, मटियरिया, बर्डपुर बाजार वाया बर्डपुर चौराहा से होते हुए बौद्ध बिहार परिसर में पहुंची। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, जय भीम जागरण का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान रामचंद्र यादव, कमाता यादव, रामसागर चौधरी, सुरेश बौद्ध, बृजलाल, दयानाथ, प्रदीप कुमार, शिवकरन, रामबचन राम, सुनील कुमार गौतम, महेंद्र कुमार, संजय गौतम, रामदास आदि मौजूद रहे। ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बृहस्पतिवार को बढनी के लोहिया नगर वार्ड बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील अग्रहरि ने कहा कि बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने सामाजिक असमानता को दूर करने और वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारत के संविधान में अनेक प्रविधान किए। भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब के योगदान के लिए देशवासी सदैव आभारी रहेंगा। इस दौरान सहभोज का भी आयोजन हुआ। इसमें मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामराज कनौजिया, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अमित मौर्य, ध्रुव चतुर्वेदी, सचिन मित्तल, महेश चौधरी, विजय कनौजिया, बनारसी चौरसिया, विजय गोयल, सिद्धार्थ गौतम आदि मौजूद रहे।
बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने की दी सीख
इटवा। भारत बौद्ध महासभा के तत्वावधान में रविवार को भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। इस दौरान कस्बे के चारों मार्गों पर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज परिसर में पहुंचकर संगोष्ठी में बदल गई।
क्षेत्र के पिपरामुर्गिहवा गांव से सुबह 10 बजे कपिलवस्तु के बौद्ध भिक्षु हर्ष रक्षित ने पंचशील झंडा देकर शोभायात्रा की शुरुआत की। शोभायात्रा नगर पंचायत इटवा के चारों प्रमुख मार्गों से होती हुई माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज परिसर में समाप्त हुई।
बौद्ध भिक्षु ने विद्यालय परिसर में लोगों को त्रिश्ररण पंचशील ग्रहण कराया। संगोष्ठी में पूर्व विधानसभाध्यक्ष व विधायक माता प्रसाद पांडेय, सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक चंद्र मणि, बसपा नेता हरिशंकर सिंह ने बाबा साहेब के बिचारो पर प्रकाश डाला। संचालन जयकिशोर गौतम ने और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केदारनाथ आजाद ने की। संगोष्ठी में बहरैची प्रसाद प्रेमी, ओमप्रकाश, डॉ. जेपी, चंद्र भूषण, दिनेश गौतम, बसंतु, हरिश्चंद्र, अनिल, आरके निगम, अजय कुमार, गौतम, राधेश्याम, राम प्रकट कल्लू, रामयज्ञ गोतम, जगदीश प्रसाद, राम संवारे भारती, पिंगल आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में इटवा स्थित कार्यालय में पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने जयंती मनाई। बाबा साहब के विचारों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर रामकृपाल चौधरी, रामशब्द उपाध्याय, कृष्णा मिश्र, डॉ. अरुण द्विवेदी, विकास जायसवाल, सुरेश प्रजापति, मदन दुबे, मनोज यादव, आशीष श्रीवास्तव, अंकित सोनी, सत्यम मोदनवाल, राहुल चौहान, हरिभजन आदि मौजूद रहे।
शोषितों वंचितों के मसीहा थे बाबा साहब : पांडेय
सिद्धार्थनगर। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने दलित, पिछड़े वर्ग के साथ ही महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकारी नौकरियों एवं पंचायती व्यवस्था में आरक्षण दिलाने का काम किया था। ये बातें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व इटवा विधायक माता प्रसाद पांडेय ने कहीं। सपा कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माता थे। पूर्व विधायक व सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की देन है कि दलित पिछड़ा वर्ग के लोग कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से लेकर राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण कुर्सी तक पहुंच रहे हैं। हमें उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेना होगा। गोष्ठी में सपा जिला प्रवक्ता विजय यादव, राम सेवक लोधी, कलाम सिद्दीकी, सोनू यादव, रंगीलाल यादव, रामफेर, संजय यादव, सुभासपा के जिलाध्यक्ष राम निवास राजभर व केशव राजभर आदि मौजूद रहे।

पुुलिस कार्यालय में मनाई गई जयंती
सिद्धार्थनगर। पुलिस कार्यालय में बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत, क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप यादव एवं पुलिस कर्मियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed