{"_id":"622788827976be4d714beaef","slug":"biker-died-in-accident-bu-car-siddharthnagar-news-gkp429314298","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
कार की चपेट से बाइक सवार की मौत
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के पिपरा मुर्गिहवा गांव के पास मंगलवार सुबह कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से डेढ़ किमी दूर कार छोड़कर फरार हो गया।
क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी शिवदास यादव (40) क्षेत्र के ही पिपरा में होटल चलाते थे। परिवार वालों के मुताबिक, तीन माह पहले ही होटल शुरू किया था। मंगलवार सुबह बाइक से दुकान के लिए निकले थे। पिपरा मुर्गिहवा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में शिवदास गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज शुरू होते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के पास चार लड़की और तीन लड़के हैं। शिवदास यादव की मौत से गांव में मातम छा गया। वहीं, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद कार लेकर चालक डेढ़ किलोमीटर तक भागा। इसके बाद गाड़ी खराब हो गई और छोड़कर फरार हो गया। एसओ इटवा पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंच गए थे। गाड़ी कब्जे में है, मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।