फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike riding youth dies due to tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 29 May 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to tractor-trolley
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

शोहरतगढ़/पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चोड़ार से बभनी मार्ग पर शनिवार रात 11 बजे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में बाइक आ गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया।
क्षेत्र के ग्राम जमहरिया निवासी श्यामू (20) पुत्र जमुना शनिवार देर रात बाइक से रिश्तेदारी में समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वह चोड़ार पहुंचकर अपने रिश्तेदार दिनेश (22) पुत्र बरसाती को साथ ले लिए थे। वे चोड़ार से जैसे ही बभनी की तरफ बढ़े, तभी बभनी की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर व ट्राली की चपेट में उनकी बाइक आ गई। श्यामू की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक पर पीछे बैठे दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायल दिनेश को शोहरतगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शोहरतगढ़ के थानाध्यक्ष जेपी दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। युवक के एक पैर की हड्डी टूट गई है। जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed