{"_id":"67f561c7269b91fa3d04dc12","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-truck-one-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-135450-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन
वीरेंद्र उर्फ फेरू। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बढ़या पीएचसी के पास सोमवार देर रात एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। जबकि, बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक की भाई के तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के केरवनिया गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ फेरू (35) पुत्र परशुराम विश्वकर्मा साथी अनरजीत पुत्र शोहबत के साथ इटवा गया था। बताया जा रहा है कि देर शाम वह घर लौट रहा था। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या पीएचसी के पास पीछे पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक चालक व पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी इटवा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने वीरेंद्र को मृतक घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अनरजीत को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ मिश्रौलिया हरि ओम कुशवाहा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक के छोटे भाई जितेंद्र की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।