फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider dies four injured in collision with Scorpio

सिद्धार्थनगर में हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवारी की मौत, चार जख्मी

Thu, 07 Sep 2023 03:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Sep 2023 03:47 PM IST
सार

कोतवाल अनुज कुमार सिंह जन्माष्टमी कार्यक्रम छोड़ मौके पर गए और बाइक चालक लकी सहानी समेत सभी घायलों को सीएचसी  बांसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक लकी सहानी को मृत घोषित कर दिया। चारों घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bike rider dies four injured in collision with Scorpio
हादसे में एक की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में बांसी कोतवाली क्षेत्र के बस्ती हाईवे पर छितौना के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आकर एक बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


बुधवार की देर रात बस्ती जनपद के रूधौली थाना अन्तर्गत ग्राम बनगवा रुधौली खुर्द निवासी श्याम प्रसाद का पुत्र लकी सहानी (29) अपनी बाइक से बांसी से रुधौली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान छितौना गांव के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर बाइक में मार दिया। जिससे बाइक चालक लकी साहनी सड़क पर गिरकर तड़पने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान ग्राम छितौना निवासी सुभावती देवी (60) और प्रहलाद (65) वर्ष सड़क पर टहल रहे थे। इसी टक्कर में यह दोनों पति-पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना को अंजाम देने के बाद स्कार्पियों सड़क किनारे जा कर पलट गई।  जिससे स्कॉर्पियो में सवार चालक करमचंद पुत्र सीताराम निवासी ग्राम पुरे लखई थाना हरैया जिला बस्ती और स्कॉर्पियो मालिक काली प्रसाद भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अनुज कुमार सिंह जन्माष्टमी कार्यक्रम छोड़ मौके पर गए और बाइक चालक लकी सहानी समेत सभी घायलों को सीएचसी  बांसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक लकी सहानी को मृत घोषित कर दिया। चारों घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया है।

कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की सहानी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed