{"_id":"5df279f28ebc3e87de7dfc8b","slug":"bike-rider-died-in-accident-siddharthnagar-news-gkp3330214102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रेलर बाइक को टक्कर मारकर तालाब में गिरी, बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रेलर बाइक को टक्कर मारकर तालाब में गिरी, बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
धेंसा के पास ट्रक गढ्ढे में गया
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फोटो-67, 68, 69,70
बेकाबू ट्रेलर ने मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत
चिल्हिया थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-सनई मार्ग पर स्थित धेंसा गांव के पास हुआ हादसा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ट्रेलर चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/चिल्हिया। चिल्हिया थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-सनई मार्ग पर स्थित धेंसा गांव के पास बृहस्पतिवार को बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौत की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सदर थाना क्षेत्र के महमुदवा कोडरा ग्रांट गांव निवासी जुनैद खान (24) पुत्र मोहम्मद नईम बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे किसी काम से घर से बाइक से निकला था। बताया जा रहा है कि चिल्हिया थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-सनई मार्ग पर स्थित धेंसा गांव के पास पहुंचा ही था कि शोहरतगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से जुनैद खान सड़क के किनारे तालाब में बाइक सहित गिर गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे एसओ चिल्हिया सभाशंकर यादव ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ चिल्हिया सभाशंकर यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गया था। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पीड़ित परिवार की तहरीर पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। चालक फरार हो गया है, गाड़ी को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया गया है।
12 नवंबर को हुई थी शादी, 12 को दिसंबर को मौत
सिद्धार्थनगर (श्याम सुंदर तिवारी)। ऊपर वाले की नाराजगी कहें या फिर किस्मत का फेर। 12 नवंबर को जुनैद की शादी हुई थी। अभी पूरा परिवार शादी की खुशी में ही मशगूल था। लेकिन एक महीना बीता ही था कि 12 दिसंबर को जुनैद दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए चला गया। 12 दिसबंर का दिन परिजनों के लिए काला दिन बन गया। परिजनों ने जब जुनैद के इंतकाल की खबर सुनी तो मानों उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हर किसी की जुबां पर बात एक ही बात की चर्चा थी कि एक महीने पहले ही शादी हुई थी, एक महीने में न जाने किसकी नजर लग गई कि जुनैद को हादसे का शिकार होना पड़ा। परिजनों के मुताबिक जिस बाइक से जुनैद घर से निकला था, वही बाइक एक माह पूर्व उसकी शादी में मिली थी। अभी बाइक में नंबर भी नहीं लगा था। जुनैद की मौत ने दोनों परिवारों को झकझोर कर रख दिया। हादसे की खबर मिलने के बाद दोनों परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक के गांव महमुदवा कोड़रा ग्रांट में मातम छा गया है।