फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike lost control and collided with a pole, father and daughter injured

Siddharthnagar News: अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई बाइक, पिता-पुत्री घायल

Thu, 12 Jun 2025 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bike lost control and collided with a pole, father and daughter injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भवानीगंज। थाना क्षेत्र के डुमरियागंज चंद्रदीप घाट मार्ग के पिकौरा गांव के टोला पोखरभिटवा के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। दुर्घटना में चालक की हालत गंभीर व बाइक पर बैठी 10 वर्षीय लड़की का पैर टूट गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पहुंचाया।

बृहस्पतिवार की शाम 5:00 बजे चंद्रदीप घाट की तरफ से बाइक आ रही थी। अचानक चालक शफीर (38) निवासी कोहड़ा अमौना पांडेय थाना सोनहा बस्ती का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकरा गई। इस हादसे में शफीर गंभीर रूप से हो गए और पीछे बैठी नौ वर्षीय मंतशा पुत्री शफीर का पैर टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां भेजा और परिजनों को सूचना दी। डाॅक्टरों ने दोनों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है। घायलों को अस्पताल भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed