फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike goes out of control and falls into pit, youth dies

Siddharthnagar News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत

Tue, 23 Apr 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Apr 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Bike goes out of control and falls into pit, youth dies
कठेला समय माता थाना क्षेत्र के गाजीपुर मोड़ पर देर रात हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसियापुर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के गाजीपुर मोड़ के पास रविवार रात तेजगति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने डायल-112 व थाने पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची कठेला समय माता पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


गोल्हौरा थाना क्षेत्र के गोबरहा के रहने वाले विनोद यादव (35) पुत्र गोविंद यादव बाइक से रविवार देर शाम अपने ससुराल कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला शर्की ग्राम पंचायत के ब्रह्मपुरा आ रहा था। जैसे ही वह गाजीपुर मोड़ के पास पहुंचा, तेजगति से चल रही बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने डायल-112 व थाने पर घटना की सूचना दिया। मौके पर पहुंची कठेला समय माता पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कठेला समय माता थाने के एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बाइक पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके आने पर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed