फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike collision, four injured including a student

Siddharthnagar News: बाइक की भिड़ंत, एक छात्र सहित चार जख्मी

Mon, 24 Feb 2025 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bike collision, four injured including a student
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के बांसी- नौगढ़ मार्ग पर स्थित पर कटया दुबे गांव के पास सोमवार दो बाइकों में आमने- सामने टक्कर हो गई।
इस हादसे में बाइक सवार इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौटा रहा एक छात्र और तीन अन्य युवक जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज भेजवाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के महादेव राजा गांव निवासी राज त्रिपाठी 19 जो इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए गया था। उसके साथ परिवार की ही एक छात्रा भी थी। परीक्षा देकर दोनों लौट रहे थे। अभी जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कटया दुबे गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आकर बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें हादसे में राज जख्मी हो गया। जबकि, छात्रा को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे बाइक पर सवार सदर थाना क्षेत्र के बभनी लंगड़ी गांव निवासी रहमत, राजकुमार और शिवम जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने इस मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed