फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike collides with Nilgai crossing the road, couple injured, girl safe

Siddharthnagar News: सड़क पार कर रही नीलगाय से टकराई बाइक, दंपती घायल, बच्ची सुरक्षित

Sat, 28 Feb 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with Nilgai crossing the road, couple injured, girl safe
रामकोला क्षेत्र के कटघरवा के समीप नीलगाय से टक्कर बाइक सवार घायल पति-पत्नी।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : sunderbani news
रामकोला। थाना क्षेत्र के कसया रोड पर कठबरवा गांव के समीप शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे एक तेज रफ्तार बाइक के सामने नीलगाय आ जाने से हादसा हो गया। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए, जबकि एक वर्षीय मासूम बच्ची सुरक्षित बच गई।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा साहबगंज निवासी आदित्य कुमार (22) अपनी पत्नी सरिता देवी (21) और एक वर्ष की पुत्री के साथ बाइक से कसया स्थित ससुराल से अपने घर रामपुर बगहा लौट रहे थे। जैसे ही वे कठबरवा गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक एक नीलगाय सड़क पार करने लगी। अचानक सामने आए जानवर से टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। टक्कर के बाद मासूम बच्ची छटककर दूर जा गिरी, लेकिन सौभाग्य से उसे गंभीर चोट नहीं आई। वहीं आदित्य कुमार को मामूली चोटें आईं, जबकि सरिता देवी को गंभीर चोट लगने के कारण तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed