{"_id":"6520588f957db53c530a5154","slug":"bike-collided-from-behind-youth-lost-his-life-in-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-6003-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइक में पीछे से लगी टक्कर, हादसे में युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइक में पीछे से लगी टक्कर, हादसे में युवक की गई जान
Sat, 07 Oct 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी-बांसी नौगढ़ मार्ग पर स्थिति जोगिया चौराहे पर शुक्रवार दोपहर पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। साथ ही टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता कर रही है।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के हड़हा गांव निवासी अनिल (33) पुत्र लालमन बाइक से किसी काम से नौगढ़ आए थे। बताया जा रहा है कि घर जा रहे थे। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित जोगिया चौराहे के पास पहुंचे थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते, टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला।
जानकारी मिलते ही सांसद प्रतिनिधि रवि जायसवाल ने जोगिया पुलिस को सूचना दी। मौके पुलिस टीम पहुंच गई और एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी ले रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी है। इस संबंध में जोगिया कोतवाली प्रभारी अख्तर अंसारी ने बताया कि सूचाना मिलने पर हम अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। परिजनों को जानकारी देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।