{"_id":"627ff84c69be663b7c7634b1","slug":"bike-colided-to-pole-siddharthnagar-news-gkp4368791104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से टकराई बाइक, युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल से टकराई बाइक, युवक जख्मी
विज्ञापन
पोल से टकराई बाइक, युवक जख्मी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-चेतिया मार्ग स्थित लालपुर गांव के पास शनिवार को बाइक सवार बेकाबू होकर सड़क के किनारे पोल से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोहरतगढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के मस्जिदिया पिपरी गांव निवासी नीरज यादव (22) किसी काम से बभनी की तरफ गए थे। बताया जा रहा है कि वह बभनी बाजार की तरफ से वापस आ रहे थे। लालपुुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पोल से टकरा गई। हादसे में नीरज यादव जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद