फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Biio, including two dozen teachers action coordinator

बीईओ, समन्वयक सहित दो दर्जन शिक्षकों पर कार्रवाई

Thu, 11 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण की गलत आख्या देने पर बीएसए अजय कुमार सिंह ने बीआरसी बांसी में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी व सह समन्वयक का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


वहीं चार विकास क्षेत्रों के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के निरीक्षण की जांच आख्या पर बीएसए ने शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो दर्जन से ज्यादा शिक्षकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बीएसए ने गुरुवार की शाम यह आदेश जारी किए।परिषदीय विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बीएसए ने बीआरसी पर तैनान खंड शिक्षा अधिकारियों व सह समन्वयकों की टीम लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसी में तैनात बीईओ शिव कुमार व सहसमन्वयक धर्मेंद्र कुमार द्वारा गलत जांच आख्या देनें पर बीएसए ने दोनों का वेतन तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।

वहीं विकास क्षेत्र मिठवल स्थित प्राथमिक विद्यालय, भरथना में निरीक्षण के दौरान प्रीति गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय चरथरी में तैनात विनोद पांडेय, गरिमा सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चरथरी में कार्यरत अनुदेशिका कुसुमलता, प्राथमिक विद्यालय उदयपुर गोरवा पाकर में किरनबाला देवी, प्राथमिक विद्यालय नरही प्रथम में शिल्पी सिंह व पूर्व माध्यमिक विद्यालय भावपुर में तैनात रजनी देवी बिना किसी सूचना के विद्यालय से गायब मिली।

सभी का अनुपस्थिति दिवस को वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय नरही द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय सोनखरी बंद मिला। इन दोनों विद्यालयों पर तैनात सभी शिक्षकों का अनुपस्थित दिवस का वेतन अवरुद्ध करने का आदेश जारी करते हुए बीएसए ने स्पष्टीकरण तलब किया है।

विकास क्षेत्र डुमरियागंज स्थित प्राथमिक विद्यालय बसडिलिया में तैनात जोहरा खातून, पूर्व विद्यालय पिरैला सुल्तान में कार्यरत जाहिदा खातून व सुरेश चंद्र, प्राथमिक विद्यालय भुइगांवा में कार्यरत शिक्षामित्र नाहिद फातिमा और प्राथमिक विद्यालय दतरंगवां में गीता देवी बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपास्थित मिलीं।

सभी का अनुपस्थित दिवस का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है। वहीं विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय छतहरी में कार्यरत सरिता यादव, लक्ष्मी सिंह व गरिमा श्रीवास्तव निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलीं।

प्राथमिक विद्यालय अगया में पूनम भारती, प्राथमिक विद्यालय संतोरा में रजनीश कुमारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय संतोरा में इरशाद अहमद, प्राथमिक विद्यालय जगरगठिया में तैनात प्रभाकर शुक्ला व यशवंत चौहान और प्राथमिक विद्यालय खुरुहुरिया में कार्यरत कल्पना सिंह रावत निरीक्षण के दौरान बिना किसी सूचना के विद्यालय से गायब मिलीं।

बीएसए ने जांच आख्या के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी का अनुपस्थित दिवस का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा विकास क्षेत्र नौगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय भरवलिया में तैनात शिक्षिका शशिबाला लंबे समय से अनुपस्थित मिलीं।


विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इसकी पुष्टि अपनी रिपोर्ट में की थी। बीएसए ने इन रिपोर्टों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उनका वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed