फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bhavani, your door is beautifully decorated, there is a queue of devotees Bhavani...

Siddharthnagar News: प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी...

Thu, 30 Jan 2025 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bhavani, your door is beautifully decorated, there is a queue of devotees Bhavani...
सिद्धार्थनगर महोत्सव में भजन संध्या प्रस्तुत करते लखबीर सिंह लक्खा। संवाद
-सिद्धार्थनगर महोत्सव में लखबीर सिंह लक्खा ने भक्ति गीतों से बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव की पहली शाम प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा के नाम रही। तय समय से डेढ़ घंटे देरी से साढ़े नौ बजे स्टेज पर पहुंचे लक्खा को सुनने के लिए कड़ाके की ठंड में लोग जमे रहे। स्टेज पर पहुंचते ही पंडाल में मौजूद लोगों ने उनका तालियों से जोरदार स्वागत किया।
दीप प्रज्ज्वलन के बाद उन्होंने एक से बढ़ कर एक गीतों ने उन्होंने ऐसा शमा बांधा कि सब झूमने पर मजबूर हो गए। गीतों की शुरूआत उन्होंने ने देवी आराधना सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्ध साधिके... और या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता से की। हनुमत वंदना, श्याम आराधना और शिव भजन से माहौल को बनाया और फिर भक्ति गीतों की ऐसी तान छेड़ी कि श्रोता भक्तिरस में डूबते चले गए। प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी... की तान छेड़ी तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से झूम उठा। सबसे जयकारा लगवाते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और देवी गीतों से समां बांध दिया।
विज्ञापन

----
बोले--
सिद्धार्थगर। महात्मा बुद्ध की धरती पर आकर बहुत खुशी मिली है। महात्मा बुद्ध ने पूरी दुनियां को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया है, ऐसी धरती पर आना सौभाग्य की बात है। कलयुग बस नाम अधारा... इसलिए प्रभु का नाम लेना सभी के लिए जरूरी है, जिस ईश्वर ने ऐसा तन और मन दिया है उनकी थोड़ी देर आराधना से जीवन धन्य हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed