{"_id":"668073a3c6e8ad292a03d7b6","slug":"bhamashah-had-protected-the-identity-of-mewar-by-rejecting-the-temptation-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-119987-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भामाशाह ने प्रलोभन ठुकरा कर मेवाड़ की अस्मिता की रक्षा की थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भामाशाह ने प्रलोभन ठुकरा कर मेवाड़ की अस्मिता की रक्षा की थी
Sun, 30 Jun 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मना भामाशाह की जयंती
सिद्धार्थनगर। विकास भवन के आंबेडकर सभागार में शनिवार को दानवीर भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि दानवीर भामाशाह महाराणा प्रताप के बाल्यकाल के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार थे। जब महाराणा प्रताप अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए निराश होकर परिवार सहित पहाड़ियों में भटक रहे थे तब भामाशाह ने अपनी संपूर्ण धन संपदा उन्हें समर्पित कर दी। भामाशाह ने दिल्ली की गद्दी के प्रलोभन को ठुकरा कर मेवाड़ की अस्मिता की रक्षा की थी।
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि दानवीर भामाशाह का मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम ,दानवीरता और सेवा के कारण उनका नाम इतिहास में अमर हो गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थी अटल बिहारी को वीडियो एंड फोटोग्राफी के लिए बैंक से 10 लाख का चेक, बृजेश गौतम को डीजे वर्क्स के लिए 10 लाख का चेक, मुकेश कुमार विश्वकर्मा को फर्नीचर उद्योग के लिए 10 लाख का चेक एवं राजकुमार को फर्नीचर उद्योग के 10 लाख का चेक का वितरण किया गया।
इस अवसर पर डीएम डॉ. राजागणपति आर, सीडीओ जयेंद्र कुमार, उपायुक्त राज्यकर सिद्धार्थ सौरभ बंधु, उपायुक्त प्रभारी सचल दल रूद्र शेखर राय, राज्य कर अधिकारी प्रवीण कुमार कनौजिया, मधुसूदन दत्त त्रिपाठी, राम मूरत प्रसाद, सदाशिव त्रिपाठी उपस्थित रहे।