{"_id":"5a53ac0f4f1c1b1f168b7a0d","slug":"bhakiyu-jumped-at-nogarh-gorakhpur-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने नौगढ़-गोरखपुर हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने नौगढ़-गोरखपुर हाईवे किया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
उसका में भाकियू कार्यकर्ताओं के सड़क जाम करने से मार्ग बाधित हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका बाजार। किसानों की आठ सूत्री मांगों को लेकर भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लॉक परिसर में मासिक पंचायत के बाद नौगढ़-गोरखपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम के दौरान मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार ने किसानों का ज्ञापन लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
ब्लॉक परिसर में मासिक पंचायत में ब्लॉक नंदराम यादव ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में उर्वरक की कमी है। किसानों को 600 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया खरीदना पड़ रहा है। जिला प्रशासन इस मामले में उदासीनता बरत रहा है। रबी की फसल को छुट्टा पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। छुट्टा पशुओं पर रोकथाम लगाया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में पात्रों का नाम छूट गया है। पात्रों को चिह्नित कर सूची में नाम डाला जाए। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। किसान संगठन की देखरेख में पात्रों में कंबल वितरण कराया जाए। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए।
विपणन गोदाम से कोटेदारों को खाद्यान्न तौल कर नहीं मिलता है। पूरे प्रकरण की जांच कराने के बाद कार्रवाई किया जाए।
निशुल्क बोरिंग योजना में घोटाले की आशंका है। पात्रों को योजना का लाभ नहीं दिया गया। जांच कराने की आवश्यकता है। कच्ची शराब के धंधे पर रोक लगाया जाए। सौभाग्य योजना में पात्रों को लाभ दिया जाए। इस दौरान शंभू प्रसाद, कपिल मणि त्रिपाठी, राजेश दुबे, जीतू प्रसाद, भोला प्रसाद, कांती देवी, प्रतिभा, जयराम यादव, श्याम दुलारी गुप्ता, श्याम सुंदर, जयराम साहनी, बनवारी, नंदलाल आदि मौजूद रहे।