फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Better mobile network

Siddharthnagar News: मोबाइल नेटवर्क बेहतर करने की मांग को लेकर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

Fri, 24 Jul 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Better mobile network
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने बृहस्पतिवार को भारत सरकार के केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर सिद्धार्थनगर जिले में मोबाइल नेटवर्क और दूरसंचार सेवाओं को मजबूत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले के अनेक ग्रामीण और नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क बेहद कमजोर है, जिससे लोगों को संचार सेवाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि जिले के कई क्षेत्रों में कॉल ड्रॉप, इंटरनेट की धीमी गति और कई स्थानों पर नेटवर्क पूरी तरह गायब रहने की समस्या बनी हुई है। इसका असर शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, डिजिटल सेवाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा संवेदनशील जिला है। ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, आपदा राहत, आपातकालीन संचार और प्रशासनिक समन्वय के लिए मजबूत दूरसंचार व्यवस्था बेहद जरूरी है। सीमावर्ती क्षेत्रों में विश्वसनीय मोबाइल नेटवर्क नागरिक सुविधा के साथ-साथ सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने केंद्रीय मंत्री से जिले में कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों का तकनीकी सर्वेक्षण कराने, जरूरत के अनुसार नए मोबाइल टावर स्थापित करने, सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए निर्बाध मोबाइल और इंटरनेट सेवा सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने और बीएसएनएल सहित अन्य सेवा प्रदाताओं के माध्यम से दूरसंचार अवसंरचना को और सुदृढ़ बनाने की मांग की।
उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस दिशा में शीघ्र प्रभावी कदम उठाएगी, जिससे सिद्धार्थनगर के ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को बेहतर मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

----------
नेटवर्क की शिकायत बताने में भी तीन बार कॉल ड्रॉप
- सिद्धार्थनगर में मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सांसद जगदंबिका पाल जब इस मुद्दे की जानकारी साझा करने के लिए संवाददाता से फोन पर बात कर रहे थे, तब बातचीत के दौरान तीन बार कॉल ड्रॉप हो गई। हर बार दोबारा फोन मिलाकर बातचीत पूरी करनी पड़ी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed