फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BEO suspended for negligence

लंबित प्रकरणों में लापरवाही पर खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित

Thu, 04 Mar 2021 10:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
BEO suspended for negligence
लापरवाही पर बीईओ निलंबित
विज्ञापन

सेवानिवृत्त एवं मृतक आश्रित शिक्षकों के मामले में कार्रवाई
डायट बांसी से संबद्ध, जेडी गोरखपुर करेंगे प्रकरण की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद से सेवानिवृत्त एवं मृतक आश्रित शिक्षकों के प्रकरणों में हीलाहवाली करने के आरोप में बीईओ मिठवल को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी से संबद्ध कर दिया गया है। जबकि प्रकरण की जांच संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर को सौंपी गई है।
अपर शिक्षा निदेशक बेसिक सरिता तिवारी की ओर से जारी आदेश में बीईओ मिठवल रीता गुप्ता को निलंबित किया गया है। बीएसए की ओर से भेजी गई रिपोर्ट का हवाला देते हुए बीईओ पर सेवानिवृत्त एवं मृतक आश्रित अध्यापकों के प्रकरण में निस्तारण में अनावश्यक रूप से हीलाहवाली का आरोप लगा है। उन पर ऐसे प्रकरणों में संबंधित शिक्षकों का शोषण और धनादोहन जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रथम दृष्टया प्रमाणित मिलने जाने पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में डायट बांसी से संबद्ध रहेंगी। निलंबन की पुष्टि बीएसए राजेंद्र सिंह ने की है।
विज्ञापन

वेतन अवरुद्ध करने की कार्रवाई
बीएसए राजेंद्र सिंह ने नौगढ़ के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककोरी के निरीक्षण में गंदगी मिली। कुर्सी और मेज टूटे मिले। पंजीकृत के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति कम मिली। प्रधानाध्यापक विद्यावती देवी को चेतावनी पत्र निर्गत किया। प्राथमिक विद्यालय मसेरा में सब ठीक मिला। कंपोजिट विद्यालय महदेवा बाजार के निरीक्षण में सहायक अध्यापक अंजना तिवारी, उदयभान का उपस्थिति पंजिका में आकस्मिक अवकाश दर्शाया गया है, जबकि इसका कोई प्रमाण नहीं मिला। प्रधानाध्यापक को चेतावनी पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed