फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BEO inspected, sought clarification from 4 principals

Siddharthnagar News: बीईओ ने किया निरीक्षण, 4 प्रधानाचार्यों से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 14 Sep 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 14 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
BEO inspected, sought clarification from 4 principals

विज्ञापन
-विद्यालयों में नहीं बनाई गई थी अभिभावक संपर्क पंजिका
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। बीईओ संजय कुमार ने शुक्रवार को ब्लाॅक क्षेत्र के चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमी पाए जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही शिक्षण कार्य में सुधार करने का निर्देश दिया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कादिराबाद, माली मैनहा, औसानपुर् और अगया में मिली कमियों पर प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया। बीईओ पूर्व माध्यमिक विद्यालय कादिराबाद पहुंचे तो नामांकित 57 के सापेक्ष बहुत कम बच्चे मिले। अभिभावक संपर्क पंजिका बनाई नहीं गई थी। शिक्षक डायरी अनियमित पाया गया। पुस्तकालय संचालित नहीं मिला, पाठ्यक्रम माहवार अपूर्ण मिला।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय अगया में 83 के सापेक्ष 62 बच्चे उपस्थित थे। निपुण तालिका, साप्ताहिक आकलन सही नहीं भरा जा रहा था। एप से मूल्ययांकन सभी बच्चों का नहीं हो रहा है। अभिभावक संपर्क पंजिका नहीं बनी थी। प्राथमिक विद्यालय माली मैनहा में 250 के सापेक्ष 169 छात्र उपस्थित मिले। निपुण कार्य योजना, साप्ताहिक आकलन, ट्रेकर, लक्ष्य एप पर मूल्यांकन नहीं हो रहा था। अभिभावक संपर्क पंजिका नहीं बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय औसानपुर में 54 के तुलना में 35 बच्चे मौजूद थे। शिक्षक डायरी अनियमित, निपुण कार्य योजना नहीं बनी थी और ट्रेकर सही नहीं भरा जा रहा था। खंड शिक्षाधिकारी ने उक्त चारों प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। सभी विद्यालयों पर शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित मिले। बीईओ ने सख्त निर्देश देते हुए कहा की निपुण लक्ष्य के प्रति लापरवाही अक्षम्य है। आकस्मिक निरीक्षण का अभियान आगे जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed