फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Before getting the job will struggle

नौकरी न मिलने तक संघर्ष करेंगे

Sun, 03 Jul 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Before getting the job will struggle
बांसी में बैठक करने जाते टीईटी मोर्चा के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। स्थानीय तिलक इंटर कॉलेज में रविवार को टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा जिला इकाई की बैठक हुई। इसमें सुप्रीम कोर्ट में 11 व 27 जुलाई को 72 हजार शिक्षकों की भर्ती मामले में होने वाली सुनवाई पर चर्चा की गई। अपने पक्ष को मजबूती से रखने की रुपरेखा बनाई गई। 
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवेश नाथ मिश्र ने कहा कि सभी टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। अगली सुनवाई को 1100 तदर्थ याचियों की तरह सभी याचियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। इसके लिए बड़े से बड़े अधिवक्ता को बहस के लिए खड़ा किया जाएगा। शीर्ष नेतृत्व भी इसके लिए प्रयासरत है। जिला महामंत्री श्रीराम पांडेय ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि आज तक उन्हें जो कुछ भी मिला है वह मात्र अपने संघर्ष के बल पर प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

लिहाजा जब तक सभी योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी नहीं मिल जाती, तब तक एकजुट होकर हक के लिए संघर्ष करते रहना है। बैठक में अरुण कुमार मिश्र, आर्या, राकेश कुमार सिंह, अनुराग त्रिपाठी, पियूष कुमार पांडेय, कैलाश चंद्र गुप्ता, गणेश कुमार गुप्त, सवेंद्र कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed