{"_id":"58b1b3674f1c1b555cb22f3b","slug":"before-burial-ramadan-and-now-he-feared-isi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कब्रिस्तान, रमजान और अब आईएसआई से डरा रहे मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले कब्रिस्तान, रमजान और अब आईएसआई से डरा रहे मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 Feb 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
कंदवा में सभा को संबोधित करते मुख्य मंत्री अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पांचवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुद्ध भूमि से पीएम मोदी पर करारा हमला बोला है। गोंडा के भाषण में सीमा पार से रेल हादसे की साजिश का जिक्र करते हुए कहा कि कब्रिस्तान-श्मशान, रमजान-दिवाली के बाद अब आईएसआई का नाम लेकर डराया जा रहा है। रेल हादसों में आईएसआई का हाथ था तो पीएम को चुनाव के दिनों में ही क्यों दिखा। भाजपा जनता को सिर्फ गुमराह कर रही है। परीक्षा में नकल के बयान पर घेरते हुए कहा कि पीएम मोदी बताएं, महंगे कपड़े पहनने की वह किसकी नकल करते हैं।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को जिले के शोहरतगढ़, इटवा और डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की जनसभाओं को संबोधित किया। मोदी के भाषण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पास होने के लिए थोड़ी-बहुत नकल तो सब करते हैं। आप भी तो नकल करते हैं, दूसरों की नकल कर अपना नाम लिखा महंगा सूट पहनते हैं। लैपटॉप और कन्या विद्याधन पाने वाले जिले के छह विद्यार्थियों का नाम पढ़कर पूछा कि भाजपा वाले बताएं, इनमें से कितने नकल कर पास हुए हैं। युवाओं का आह्वान किया कि अगर मेहनत से पढ़कर पास हुए हैं तो चुनाव में भाजपा को इसका जवाब जरूर देना। काला धन, नोटबंदी, मन की बात पर केंद्र के नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि तीन साल में जनता भाजपा के मन की बात नहीं जान पाई है। अब मन की बात बहुत हो चुकी, काम की बात होनी चाहिए।
भाजपा देश को कब्रिस्तान-श्मशान की ओर ले जा रही है और हम विकास की ओर ले जाना चाहता है। जाति-धर्म के नाम पर बांटकर वोट नहीं चाहते, अपनी उपलब्धियां पहुंचाकर वोट मांगने आए हैं। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के सौगात की याद दिलाते हुए कर्ज माफी, मुफ्त शिक्षा, समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास, बसों में मुफ्त किराया, लड़कियों को साइकिल, युवाओं को स्किल निखारकर रोजगार देने सहित तमाम वादे किए। कहा कि समाजवादी हर मामले में दूसरों से बेहतर मिलेंगे। यह चुनाव सिर्फ यूपी का नहीं, देश का भविष्य तय करेगा। हम मदद इसलिए मांगने आए हैं, ताकि जो काम बाकी रह गए हैं, उसे पूरा कर यूपी को विकास की राह पर आगे बढ़ा सकें। सभाओं में सपा प्रत्याशी इटवा से माता प्रसाद पांडेय, शोहरतगढ़ से उग्रसेन सिंह, कपिलवस्तु से विजय पासवान और डुमरियागंज से रामकुमार यादव मौजूद रहे।