{"_id":"6a14b62841ffb5fcb90f2bd4","slug":"before-bakrid-dm-ssp-did-foot-patrolling-made-people-feel-safe-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158785-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बकरीद से पहले डीएम-एसएसपी ने की पैदल गश्त, लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बकरीद से पहले डीएम-एसएसपी ने की पैदल गश्त, लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास
Tue, 26 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 26 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
- सिद्धार्थनगर कस्बे के भीड़भाड़ वाले इलाकों में निकला प्रशासनिक अमला
- व्यापारियों और आमजन से संवाद कर शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील
सिद्धार्थनगर। आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने थाना क्षेत्र सिद्धार्थनगर के कस्बा सिद्धार्थनगर में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
पैदल गश्त के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजार, मुख्य चौराहों और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (आईपीएस) और प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों, संभ्रांत नागरिकों और आमजन से संवाद स्थापित करते हुए आगामी बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया।
गश्त के दौरान पुलिस बल बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सतर्क दिखाई दिया। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।