फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Beat cops will talk to BDC members twice

24 घंटे में बीडीसी से दो बार बात करेंगे बीट सिपाही

Tue, 06 Jul 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Beat cops will talk to BDC members twice
बीडीसी सदस्यों से दो बार बात करेंगे बीट सिपाही
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर थानों को निर्देश
सुरक्षा के लिए सदस्यों के घर रहेगी पुलिस की नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनावी की तिथि घोषित होते ही पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए इसके लिए सभी थानाध्यक्ष उनका नंबर लेंगे और बीट पुलिसकर्मी 24 घंटे में दो बार बात करेंगे। साथ ही अगर दिक्कत हो डायल 112 पर कॉल करके सूचना दे सकेंगे।

10 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। जिले के 14 ब्लॉकों में प्रमुख पद चुनाव होना है। सुरक्षा के मद्देनजर एएसपी से सभी थानों को निर्देश जारी किया है। कहा है कि समस्त थानों में सभी बीट पुलिस अधिकारी अपनी-अपनी बीट के समस्त बीडीसी सदस्यों से व्यक्तिगत संपर्क करके उन्हें अपना संपर्क नंबर प्रदान करें। उनसे लिखित में प्राप्त कर लें कि कोई उनको आशंका तो नहीं है। 24 घंटे में कम से कम दो बार उनसे कुशलक्षेम अवश्य पूछें। समस्त बीडीसी सदस्यों को यह भी अवगत करा दें। यदि उनको तत्काल पुलिस की सहायता है तो डायल-112 नंबर पर तुरंत कॉल करके पुलिस सहायता प्राप्त कर लें। यदि डायल-112 नंबर मिलने में कोई समस्या हो संबंधित थाना प्रभारी का नंबर भी उन्हें अवगत करा दें। किसी बीडीसी सदस्य की समस्या का फिर भी समाधान ना हो तो वह मेरे मोबाइल नंबर 9454401112 पर व्हाट्सएप या कॉलिंग के माध्यम से संपर्क कर सकता है। जनपद में कुल 1116 बीडीसी सदस्य हैं। समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण सकुशल निर्वाचन के लिए उत्तरदायी होंगे। किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी को भी डराने धमकाने संबंधी सूचना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed