{"_id":"6f6deaad4260dcf591edd54e3e9880a2","slug":"be-alert-for-security-themselves-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के लिए खुद सतर्क रहें ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के लिए खुद सतर्क रहें ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि सभी को जागरूक रहने की जरूरत है। क्षेत्र में किसी तरह की समस्या उतपन्न होने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें।
उन्होंने कहा कि इन दिनों चोरी व डकैती की घटनाएं बढ़ गई हैं। ठंड में चोर सक्रिय हो जाते हैं। सभी लोग अपने-अपने गांव में 18 से 40 वर्ष के लोगों की टोली बनाकर रात में गांवों में पहरा दें। इससे चोरी आदि घटनाओं पर अंकुश लगेगा। गांवों में फेरी वाले व्यक्तिओं को घूमते हुए देखें तो तुरंत ही पुलिस को सूचित करें। पुलिस, पब्लिक सहयोग से ही अपराध पर काबू पाया जा सकता है।
एसओ ने चौकीदारों को भी रात के समय सक्रिय रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चौकीदार, ग्राम प्रधान से तालमेल बिठाकर गांव की सुरक्षा में अपना योगदान दें। उन्होंने व्यापारियों को अपनी दुकानों में सुरक्षा के लिहाज से सीसी टीवी कैमरा लगाने का आह्वान किया।
बैठक में ग्राम प्रधान हनुमान पांडेय, रामचरन, मुमताज अहमद, रामअवध, राजेश जायसवाल, बालमुकुंद जायसवाल, राफत हुसैन, मो.अली, बाबूलाल आदि मौजूद रहे।