{"_id":"61c216397122ea2b793f26ac","slug":"basti-in-kabaddi-siddharthnagar-ahead-in-volleyball-siddharthnagar-news-gkp420750080","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में बस्ती, वॉलीबॉल में सिद्धार्थनगर आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में बस्ती, वॉलीबॉल में सिद्धार्थनगर आगे
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलतीं छात्राएं।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी में बस्ती, वॉलीबॉल में सिद्धार्थनगर आगे
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25वीं मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
सिद्धार्थनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 25वीं मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को एथलेटिक्स में मेजबान खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कबड्डी में बस्ती, वॉलीबॉल में सिद्धार्थनगर की टीम आगे रही। तीसरे दिन बुधवार को समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पदक व पुरस्कार दिया जाएगा। सांसद जगदंबिका पाल खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे।
प्राथमिक स्तर बालिका कबड्डी में बस्ती की टीम ने संतकबीरनगर को 23-3 के अंतर से मात दी। बालक वर्ग कबड्डी में संतकबीरनगर की टीम ने 16-12 से हराया। जूनियर स्तर के बालक वर्ग खो-खो बस्ती ने सिद्धार्थनगर को 10-0 से हराया। बालिका वर्ग में भी बस्ती की टीम ने 1-0 के अंतर से सिद्धार्थनगर को हराया। वॉलीबॉल में जूनियर बालिका सिद्धार्थनगर की टीम ने एकतरफा मैच में बस्ती की टीम को 30-8 के अंतर से हराया। बालक वर्ग में सिद्धार्थनगर की टीम ने बस्ती को 15-8 के अंतर से हराया।
बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में संतकबीरनगर की अंशिका प्रथम, सिद्धार्थनगर की सपना द्वितीय, बस्ती की प्रिया तृतीय रहीं। प्राथमिक स्तर लंबीकूद बालक वर्ग में सिद्धार्थनगर के सुमित ने 12 फीट की छलांग लगाकर प्रथम, यहीं के सिराज ने 11.11 फीट के साथ द्वितीय और संतकबीरनगर के अजित तृतीय रहे। बालक वर्ग में सिद्धार्थनगर के सोमनाथ प्रथम व गणेश द्वितीय तथा बस्ती के रहीम बस्ती तृतीय रहे।
विज्ञापन
बीईओ चंद्रभूषण पांडेय, एसपी सिंह, अनिल मिश्रा, विजय आनंद, अर्जुन वर्मा व जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय व शिक्षिका सीमा द्विवेदी ने खेलों को सकुशल संपन्न कराया। इस दौरान कलीमुल्लाह, नसीम अहमद, शिवपाल सिंह, इंद्रसेन सिंह, सुधाकर मिश्रा, कृपाशंकर पांडेय, हरिशंकर सिंह, महेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
इन्होंने निर्णायक की भूमिका
सत्येंद्र गुप्ता, रामप्रताप शर्मा, लोकेंद्र प्रताप सिंह, आलोक आनंद, रजनी जायसवाल, शिप्रा पांडेय, वर्षा मधेशिया, निहारिका अवस्थी, विपिन सिंह, शशिबाला सोनी, राजकुमार यादव, अतुल वर्मा, सुग्रीम यादव, सुभाष जायसवाल, माहेश्वरी पाठक, सत्यप्रकाश, केसरी नन्दन, आशीष सिंह, इंद्रमणि त्रिपाठी, मिर्जा महबूब, आदि रहे।समापन आजतीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल होंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में संतकबीरनगर आगे
रात्रि कालीन प्रतियोगिता समूहगान जूनियर बालिका में 102 अंक से संत कबीरनगर प्रथम, सौ अंक से सिद्धार्थनगर द्वितीय रही। लोकनृत्य में बालक में संतकबीरनगर प्रथम और सिद्धार्थनगर द्वितीय रही। राष्ट्रीय एकांकी में बालक वर्ग में सिद्धार्थनगर 106 अंक से प्रथम व बस्ती 95 अंक लेकर द्वितीय रही। अंत्याक्षरी बालिका में सिद्धार्थनगर प्रथम, संतकबीरनगर द्वितीय रही। लोकगीत प्राथमिक में 109 अंक से सिद्धार्थनगर प्रथम और 106 अंक संतकबीरनगर द्वितीय रही।