फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   basti champian

Siddharthnagar News: बस्ती बना चैंपियन, मेजबान टीम दूसरे स्थान पर

Sun, 29 Oct 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
basti champian
मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय प्रतियोगिता में आयोजित रिले रेस में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद
फोटो-
विज्ञापन




माध्यमिक विद्यालय स्तरीय मंडलीय प्रतियोगिता, तीसरे दिन छह गोल्ड के साथ मेजबान खिलाड़ियों का रहा दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी



सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 24वीं माध्यमिक विद्यालय स्तरीय मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बस्ती की टीम ओवर ऑल चैंपियन रही। हालांकि, तीसरे दिन मेजबान खिलाड़ियों ने दो स्वर्णपदक के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मेजबान टीम दूसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में बस्ती ने 23 स्वर्ण पदक, सिद्धार्थनगर ने 18 व संतकबीरनगर ने छह स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 62 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

अंतिम दिन के परिणाम

19 वर्ष बालक की 1500 मीटर दौड़ में रजत चौरसिया व रूपा गुप्ता सिद्धार्थनगर ने प्रथम व द्वितीय और नितेश यादव संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
19 वर्ष बालक वर्ग के 4 गुणे 400 रिले में सिद्धार्थनगर ने प्रथम, संतकबीरनगर ने द्वितीय व बस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में बस्ती ने प्रथम, सिद्धार्थनगर ने द्वितीय व संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 वर्ष बालक वर्ग की क्रॉस कंट्री छह किलोमीटर में गोलू व शुभम पाल बस्ती ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री चार किमी में प्रिया सिंह संतकबीरनगर ने प्रथम, प्रीति यादव सिद्धार्थनगर ने द्वितीय स्थान व रजनी संतकबीर नगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
19 वर्ष बालिका की ऊंची कूद में अर्पिता बस्ती ने प्रथम, नेहा यादव सिद्धार्थनगर ने द्वितीय स्थान व राधा संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 वर्ष बालक की 3000 मीटर दौड़ में शुभम पाल व अवधेश बस्ती ने प्रथम व द्वितीय स्थान और अतुल संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 वर्ष बालक की 1500 मीटर दौड़ में शुभम पाल बस्ती ने प्रथम, अतुल संतकबीरनगर ने द्वितीय स्थान व मुकेश सिद्धार्थनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रीति यादव व करिश्मा मोहतरमा सिद्धार्थनगर ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि काजल चौधरी बस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 वर्ष बालिका की ऊंची कूद में वंदना सिद्धार्थनगर ने प्रथम स्थान, खुशी बस्ती ने द्वितीय स्थान व नंदिनी संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 वर्ष बालिक वर्ग के 4 गुणे 100 मीटर रिले में सिद्धार्थनगर ने प्रथम स्थान, संतकबीरनगर ने द्वितीय स्थान, बस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में सिद्धार्थनगर ने प्रथम स्थान, संतकबीरनगर ने द्वितीय स्थान व बस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कोच रत्नेश सिंह ने बताया कि मंडल से 62 खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसमें एक गोल्ड व दो सिल्वर पाने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्रा, डीआईओएस उपेंद्र कुमार, दयाशंकर यादव, विनय अनमोल, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, सुमन सिंह, विवेक त्रिपाठी, दौलत बाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed