{"_id":"682cc0c1c9a691c2ad0684c9","slug":"barhdni-border-station-road-is-gasping-for-breath-due-to-jam-commuters-are-troubled-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137818-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़नी ः जाम से हांफता है बाॅर्डर स्टेशन रोड, परेशान हैं राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़नी ः जाम से हांफता है बाॅर्डर स्टेशन रोड, परेशान हैं राहगीर
विज्ञापन
बढ़नी कस्बे का नेपाल जाने वाला मुख्य मार्ग स्टेशन रोड पर लगा जाम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरूआ। बढ़नी कस्बे का नेपाल जाने वाला मुख्य मार्ग स्टेशन रोड पर जाम लगने से नगर के लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पीछे के रोड से नेपाल जाने वाले ट्रकों की दिन भारी आवाजाही और सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े वाहन इस जाम की प्रमुख वजह है, लेकिन जिम्मेदार आम हो चुके इस जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
बढ़नी बाॅर्डर पर स्टेशन रोड सटे कस्टम, एसएसबी कैंप, रेलवे स्टेशन इत्यादि होने की वजह से वाहनों की काफी भीड़ रहती है एवं दिन रात लोगों का आना-जाना लगा रहता है। स्टेशन पीछे की सड़क बाजार में इंट्री करने का प्रमुख मार्ग भी है। इसको देखते हुए इस सड़क का चौड़ीकरण भी हाल में ही कराया गया है, लेकिन सड़क के दोनों पटरियों पर बेतरतीब वाहन खड़ा होने की वजह से सड़क संकरी हो जाती है।
स्टॉप तिराहे का आलम यह है कि सड़कों को अतिक्रमण करके दोनों तरफ लोग सब्जियों, चाट, फास्टफूड एवं चाय इत्यादि की दुकानें खोल रखे है, जिसके कारण गाड़ियों की संख्या बढ़ने पर सड़क से निकलना मुश्किल हो जाता है। कस्बे के दीपू पाठक, ध्रुव चतुर्वेदी, किशन कन्नौजिया, अर्जुन यादव, राजू चौधरी आदि ने जिम्मेदारों से जाम से छुटकारा दिलाने की मांग की है।