{"_id":"69419b6bf937d82b130ded42","slug":"baraat-ghar-will-be-built-at-a-cost-of-rs-25-crore-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149987-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ढाई करोड़ से बनेगा बरात घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ढाई करोड़ से बनेगा बरात घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर-15 विश्वनाथ नगर मोहल्ला डेगहर में एक मंजिला मंगल भवन बरात घर का निर्माण किया जाएगा। लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत की इस परियोजना का मंगलवार को चेयरमैन अजय गुप्ता ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। यह भवन मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत तैयार किया जा रहा है।
इसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कुल 1200 वर्गमीटर क्षेत्र में बनने वाला यह मंगल भवन बारात घर गरीब, दिव्यांग और कमजोर वर्गों के लिए विवाह, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का एक सुलभ एवं सुव्यवस्थित केंद्र होगा।
चेयरमैन ने बताया कि इस मंगल भवन बारात घर के बन जाने से उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जो विवाह समारोह के लिए उचित स्थान न होने के कारण परेशान रहते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शहर में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बरात घर नगर पंचायत क्षेत्र में दी जा रही सुविधाओं में एक महत्वपूर्ण सुधार होगा। इस मौके पर लेखपाल पन्नालाल यादव, सभासद निर्पेंद्र प्रताप सिंह, लालू नाइक, मोनू गुप्ता, चंदू यादव, इरफान खान, कैप्टन खान, कन्हैया वरुण मौजूद रहे। संवाद