फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bar Elections: Fate of 36 candidates for various posts will be decided today

बार चुनाव : विभिन्न पदों के लिए 36 प्रत्याशियों की किस्मत का आज होगा फैसला

Wed, 20 Mar 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bar Elections: Fate of 36 candidates for various posts will be decided today
सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान के लिए कतार में लगे अधिवक्ता
सिद्धार्थनगर। अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री प्रशासनिक, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय सहित कनिष्ठ कार्यकारिणी के पदों पर मंगलवार को हुए चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य पतपेटिका में बंद हो गए। 617 मतदाताओं में से कुल 596 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतों की गिनती एवं परिणामों की घोषणा आज होगी।
विज्ञापन


सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2023-24 में विभिन्न पदों के लिए कुल 36 प्रत्याशी अपनी-अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में थे। मंगलवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी इंदु कुमार सिंह, अखंड प्रताप सिंह, हरिहर प्रसाद पाठक, जय प्रकाश मिश्र, नवनीत कुमार द्विवेदी, राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार भार्गव, अंजनी कुमार दुबे उम्मीदवार हैं। महामंत्री पद के लिए दिव्य प्रकाश शुक्ल, कृपाशंकर त्रिपाठी, अजय कुमार यादव, प्रमोद कुमार मौर्य उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए कैलाश नाथ गिरि, पवन चंद्र शुक्ल, अरुण कुमार त्रिपाठी, प्रशांत कुमार मिश्र चुनाव में खड़े हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार उपाध्याय एवं जय प्रकाश शुक्ल, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार मिश्रा एवं रविशंकर शुक्ल, संयुक्त मंत्री प्रशासनिक पद के लिए प्रमोद कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार पाल, अमित कुमार त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद के लिए द्विजेन्द्र कुमार पांडेय एवं अमित कुमार दूबे तथा सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए मतिउल्लाह चौधरी, संकटा पांडेय, सचिन श्रीवास्तव, शिवनाथ यादव, राहुल चौधरी, रविशंकर तिवारी, संतोष कुमार मिश्र अपने-अपने तरीके से पद पर निर्वाचित होने के लिए चुनावी संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 96.6% मतदान हुआ है। मतों की गणना एवं परिणामों की घोषणा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बार भवन में आज की जाएगी।
आठ पदों पर नहीं हुआ चुनाव, सात होंगे निर्विरोध निर्वाचित

वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों एवं संयुक्त मंत्री सूचना एवं प्रकाशन के पदों पर अन्य प्रत्याशियों के न होने से इन पदों पर चुनाव नहीं हुआ। इन पदों पर जिन प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं, उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। इस प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र मणि त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री सूचना एवं प्रकाशन पद पर आलोक रंजन उपाध्याय सहित सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी के पांच पदों पर कृष्णकांत मणि त्रिपाठी, अखिलेश कुमार, प्रदीप कुमार उपाध्याय, गिरीश कुमार पांडेय, विनोद कुमार गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन परिणाम के वक्त घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed