फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bansi-basti road jam

बांसी-बस्ती मार्ग किया जाम

Thu, 13 Oct 2016 11:23 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
bansi-basti road jam
भाक‌ियू - फोटो : अमर उजाला
बांसी। भाकियू भानू गुट ने गुरुवार को तहसील परिसर में आयोजित  किसान पंचायत में किसी अधिकारी के न आने के कारण जमकर हंगामा किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट के सामने बांसी-बस्ती मार्ग पर धरने पर बैठ गए, जिससे एक घंटे तक जाम लगा रहा। तहसीलदार के पहुंचकर ज्ञापन लेने के बाद धरना समाप्त हुआ। 
विज्ञापन

बांसी तहसील इकाई के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बांसी द्वारा एक अधिवक्ता के साथ किए गए दुर्व्यवहार की जांच कराने, पूरे क्षेत्र में कोटेदारों द्वारा राशन उचित मूल्य व मानक के अनुरूप न दिए जाने सहित किसान व ग्रामीणों से संबंधित ग्यारह सूत्री मांग को लेकर किसान पंचायत का आयोजन किया था।
विज्ञापन

काफी इंतजार के बाद किसी सक्षम अधिकारी के पहुंचकर ज्ञापन न लेने से आक्रोशित कार्यकर्ता, तहसील गेट के सामने धरने पर बैठ गए। मामला बिगड़ता देखकर तहसीलदार बांसी धरना स्थल पर पहुंचे व जिलाधिकारी के नाम संबोधित ग्यारह सूत्री ज्ञापन लिया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में राष्ट्रीय महासचिव कपिलदेव राय, जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी, इंद्रजीत दूबे, हरीशचंद्र चौधरी, अमीरुल्लाह, मूर्ति प्रसाद, दीपक पासवान, सुभावती, कलावती, अनीस खां, पंकज वर्मा, ईश्वरी प्रसाद मिश्रा, आलम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed