फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bansi Bar Association President Vanshidhar

बांसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने वंशीधर

Sun, 03 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bansi Bar Association President Vanshidhar
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बार एसोसिएशन बांसी के चुनाव में शनिवार को अध्यक्ष पद पर वंशीधर पांडेय निर्वाचित हुए। उन्होंने 60 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी गंगा प्रसाद यादव को 22 मतों से शिकस्त दी। अन्य पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
विज्ञापन


परिणाम की घोषणा के साथ ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मालाएं पहनाकर खुशियां मनाई।


निवर्तमान अध्यक्ष आदित्य प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन में मुंसिफ कोर्ट सभागार में शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में सुबह गहमागहमी रही। दोपहर तक चली मतदान प्रक्रिया में कुल 103 मतदाताओं में से 98 ने वोट डाले। मतदान के तुरंत बाद हुई मतगणना में वंशीधर पांडेय को विजयी घोषित किया गया। बता दें कि 31 मार्च को नामांकन प्रक्रिया के दौरान अन्य पदों के लिए एक-एक नामांकन हुआ था।
विज्ञापन


इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद राय, उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार मिश्र व निजामुद्दीन के अलावा मंत्री पद पर छोटेलाल यादव निर्विरोध निर्वाचित किए गए थे। निवर्तमान अध्यक्ष आदित्य प्रकाश त्रिपाठी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अधिवक्ताओं की समस्याओं व उनके मान-सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष का आह्वान किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनिर्वाचित अध्यक्ष वंशीधर पांडेय ने उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिया। इस मौके पर शिवकुमार लाल श्रीवास्तव, ईश्वरचंद्र दुबे, संदीप पांडेय, सत्येन्द्र सिंह, देवेंद्र त्रिपाठी, अरुण कुमार मिश्रा, घनश्याम भट्ट, रामेंद्र पांडेय, अमिताभ सिंह, चंद्र प्रकाश पांडेय, राधेमोहन शर्मा, दिलीप त्रिपाठी, बदरे आलम, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed