{"_id":"665a19d04cf99ee9e3071a84","slug":"bank-without-manager-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118306-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक पखवारे से शाखा प्रबंधक विहीन सेंट्रल बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक पखवारे से शाखा प्रबंधक विहीन सेंट्रल बैंक
Sat, 01 Jun 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्र के बेंवा चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच पिछले एक पखवारे से अधिक समय से शाखा प्रबंधक विहीन है। जिससे बैंक पर अपने बैंकिंग कार्यों से आने वाले खाताधारकों को काफी दिक्कत हो रही है। यहां पर तैनात रहे शाखा प्रबंधक का पिछले महीने स्थानांतरण हो गया था। नए शाखा प्रबंधक ने पदभार नहीं ग्रहण किया, वह मेडिकल ले लिए। डुमरियागंज क्षेत्र के जगदंबा मिश्र, महादेव प्रसाद, डीके गुप्ता, सूरज, इरशाद, विपिन, राजेश शाह, रिंकू यादव आदि ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बेंवा शाखा पर नए शाखा प्रबंधक कि जल्द तैनाती किए जाने की मांग बैक के उच्च अधिकारियों से की है। संवाद
विज्ञापन