फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bangladeshi caught trying to go to Nepal from India

Siddharthnagar News: भारत से नेपाल जाने की कोशिश करता पकड़ा गया बांग्लादेशी

Fri, 18 Aug 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 18 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bangladeshi caught trying to go to Nepal from India
सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे ककरहवा बार्डर पर बृहस्पतिवार को एक बांग्लादेशी नागरिक को नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे मोहाना पुलिस के सुपुर्द किया। बिना बीजा के नेपाल घुसने की कोशिश करते हुए पकड़े जाने के मामले में विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जेल भेज दिया है। पिछले माह भी दो बार विदेशी नागरिक पकड़े गए थे।
विज्ञापन


भारत-नेपाल की सीमा पर एकाएक विदेशी नागरिक पकड़े जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान ककरहवा बार्डर पर एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा। वह नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे पूछताछ के लिए रोका गया। एसएसबी की जांच में पाया गया कि उसके पास नेपाल का बीजा नहीं है, उसके बाद भी जाने का प्रयास कर रहा है। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सुकांता देवनाथ पुत्र रुबीन देवनाथ निवासी पकईपारा थाना बघारपाड़ा जिला जसौर बांग्लादेश बताया। उसके पास भारतीय बीजा है। जिसकी वैधता अभी दिसंबर माह तक है। पूछताछ में उसने बताया कि वह 12-14 अगस्त को बंगाल अपने रिश्तेदार के यहां रुका। इसके बाद 14 अगस्त वहां से ट्रेन पकड़कर गोरखपुर आया। इसके बाद वह गोरखपुर में था। यहां से 17 अगस्त को बाद बस से सिद्धार्थनगर पहुंचा और टैंपो से ककरहवा पहुंचा। नेपाल सीमा में घुसते हुए एसएसबी ने पकड़ लिया। पूछताछ में भारतीय बीजा मिला, जबकि नेपाल का बीजा नहीं मिला। लिखापढ़ी करके मोहाना पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा गया था। नेपाल का बीजा नहीं मिला था। विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


---

विदेशी नागरिकों के पकड़े जाने के बाद हलचल बढ़ी

भारत-नेपाल की सीमा पूरी तरह से खुली हुई है। यहां चेक पोस्ट पर विशेष चेकिंग होती है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसिया बार्डर पर गश्त करती हैं। पिछले दिनों पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के खुनुवां बार्डर के रास्ते भारतीय सीमा में घुसने का मामला सामने आने के बाद हलचल बढ़ गई थी। इसके बाद सीमावर्ती क्षेत्र में सख्ती बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

चीनी महिला पकड़ी गई, नेपाल पुलिस को सौंपा

21 जुलाई को एक चीनी महिला ककरहवा बार्डर पर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गई। पूछताछ में पता चला कि वह घूमने के लिए नेपाल आई थी न जानकारी की वजह से सीमा में प्रवेश कर गई थी। जांच के बाद उसे वापस नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

---

नेपाल से भारत आते पकड़ा गया था रसियन नागरिक

25 जुलाई को चेकिंग के दौरान सीमा क्षेत्र के एसएसबी के जवानों ने भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए एक रसियन नागरिक को पकड़ा गया था। जांच में उसके पास भारतीय बीजा मिला था। अब बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा गया है।

---

सीमा पूरी तरह से खुली

नेपाल से लगने वाली जिले की 68 किलोमीटर लंबी सीमा पूरी तरह से खुली हुई है। यहां बिना रोक टोक के दोंनों देशों के लोग इस पार से उसपार आते हैं। लेकिन देशविरोधी तत्व और तस्कर इसी का लाभ उठाते हैं। तस्कर लगातार खुली सीमा का लाभ उठाकर इस पार से उसपार सामान पहुंचाने का कार्य करते हैं। खाद और अनाज के साथ ही सोने और चांदी की तस्करी करते हुए पकड़े जा चुके हैं। वहीं सीमा से सटे नेपाल में बैठकर आतंकी देश विरोधी मुहिम चलाने की बात पकड़े जाने के बाद कबूल कर चुके हैं।


---

चिंताजनक है स्थित

सीमा पर लगातार नियम के खिलाफ विदेशी नागरिकों का पकड़ा जाना कहीं न कहीं संदेह पैदा कर रहा है। इनके पकड़े जाने से इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह किस मकसद से आ रहे हैं। फिलहाल पकड़े जाने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जानी चाहिए।

-संजय कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ट अधिवक्ता जनपद न्यायालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed