फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bandi rachak

बंदी के भाई को फोन कर बंदी रक्षक ने मांगा सुविधा शुल्क

Thu, 02 Jul 2020 06:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
bandi rachak
बंदी के भाई को फोन कर मांगा सुविधा शुल्क
विज्ञापन

बंदीरक्षक बोला, शुल्क नहीं भेजा तो मजदूूरी पर लगा दूंगा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षक बनने के आरोप में गिरफ्तार होकर बंदी से काम नहीं कराने के लिए एक बंदीरक्षक ने उसके भाई से 3500 रुपये सुविधा शुल्क मांगा। सुविधा शुल्क नहीं पहुंचाने पर बंदी को कमान यानी जेल में काम पर लगा दिए जाने की नसीहत दी। जेल अधीक्षक ने बंदीरक्षक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
मूलरूप से देवरिया जिले के एक युवक को फर्जी दस्तावेज पर शिक्षक बनने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। शिक्षक को फिलहाल क्वारंटीन बैरक में रखा गया है। शिक्षक के भाई का आरोप है कि दो दिन पहले उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को जिला कारागार का बंदीरक्षक बताया और कहा कि आपके भाई का बैठकी यानी 3500 रुपये सुविधा शुल्क अभी तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि सुविधा शुल्क वह खुद जेल के दरवाजे पर मौजूद एक बंदीरक्षक को देकर आए थे। इस पर कॉल करने वाले ने कहा कि उसने सब से पता कर लिया है, सुविधा शुल्क नहीं मिला है। यदि बैठकी नहीं जमा कराई तो आपके भाई को कमान पर भेजकर काम कराया जाएगा। शिक्षक के भाई का कहना है कि बैठकी के अलावा बंदी के खर्च के लिए भी धन मांगा जाता है। इसमें से कुछ कमीशन काटकर बाकी धन बंदी को दे दिया जाता है। परिवार वालों की ओर से भेजे गए खर्च के रुपयों से बंदी कारागार के अंदर अपने उपयोग का सामान खरीद सकते हैं। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि वह बंदीरक्षक की जानकारी लेकर उससे स्पष्टीकरण तलब करेंगे। उन्होंने सभी बंदियों के परिजनों से अपील की है कि किसी को भी कोई धन नहीं दें।
विज्ञापन

क्या है बैठकी
जेल सूत्रों के अनुसार बैठकी का अर्थ होता है कि बंदी से काम नहीं लिया जाएगा। जेल में आने वाले व्यक्ति से एक बार बैठकी वसूल की जाती है। जो बंदी यह शुल्क नहीं जमा करता है तो उसे कमान पर यानी काम पर लगा दिया जाता है। जेल में बैठकी नहीं दे पाने वाले बंदी और कैदी भंडारा, बाग या सर्किल कमान में काम पर लगा दिए जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि लॉकडाउन के कारण बैठकी शुल्क का रेट घटा कर 3500 रुपये कर दिया गया है। लॉकडाउन से पहले 15,000 रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed