फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ban on transport of animals due to lumpy disease

लंपी बीमारी के कारण पशुओं के परिवहन पर रोक

Fri, 26 Aug 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ban on transport of animals due to lumpy disease
लंपी बीमारी के कारण पशुओं के परिवहन पर रोक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लंपी स्कीन डिजीज नामक बीमारी के कारण प्रभावित राज्यों से पशुओं के परिवहन एवं पशु बाजार पर रोक लगा दी गई है। गायों में फैलने वाली इस बीमारी से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित प्रदेश के प्रभावित शहरों से पशुओं की आवाजाही रोक दी गई है। इस बीमारी ने कई राज्यों में तबाही मचा दी है।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि लंपी स्कीन डिजीज वायरस के कारण गायें बीमार हो रही हैं। हालांकि, जिले में इस बीमारी का कोई केस सामने नहीं आया है। पशुपालन विभाग को सतर्क किया गया है। किसी भी पशु में इस बीमारी के संक्रमण की पुष्टि होने पर उसे अन्य पशुओं से अलग कर दिया जाएगा, ताकि बीमारी फैलने का जोखिम न रहे।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने सभी ब्लॉकों में नोडल पशु चिकित्साधिकारी नामित कर दिया है। सूचनाओं के आधार पर सर्विलांस, नमूने लेने की जिम्मेदारी दी गई है। इस बीमारी में गाय की त्वचा में गांठ बन जाती है, जिसमें बुखार के कारण बीमार पशु आहार छोड़ देता है। त्वचा की गांठ पक जाने की स्थिति में गाय की स्थिति गंभीर हो जाती है। पशुधन प्रसार अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे क्षेत्र में भ्रमण करके लंपी संक्रमण की जानकारी जुटाएं। वहीं गोशालाओं में पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed