फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bal diwas in siddharthnagar

बाल दिवस के रूप में मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती

Thu, 14 Nov 2019 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
bal diwas in siddharthnagar
रघुवर प्रसाद बालिका इंटर कालेज में बाल दिवस मनाते शिक्षक व बच्चे - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाल दिवस के रूप में मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती
विज्ञापन

बच्चों ने किया याद, जिले के विद्यालयों-शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुए कार्यक्रम
नेहरू के व्यक्तित्व को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। गुरुवार को विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया। साथ ही बच्चों ने कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। बच्चों को टॉफियां व मिठाइयां भी बांटी गईं।
नगर के सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने चाचा नेहरू को याद कर उनके आदर्शो को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य फादर थॉमस फिलिप, मनोज, नीलेश चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में चाचा नेहरू की जयंती पर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य कामाख्या सिंह ने बच्चों को कहा कि यह पर्व देश के बच्चों को समर्पित है। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में बाल मेला का आयोजन किया गया। उद्घाटन पुरातन छात्र संतोष श्रीवास्तव ने किया। बलिकाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया। संस्थापक प्रधानाचार्य महादेव प्रसाद, प्रधानाचार्य अंजू चौहान ने बालिकाओं के प्रयास की सराहना की। बर्डपुर क्षेत्र के विद्यालयों में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक मुक्ति नारायण पांडेय ने केक काटकर बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। प्रधानाचार्य राजकुमारी पांडेय ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मिडास लर्निंग स्कूल में बच्चों ने बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विजडम पब्लिक स्कूल में जितेंद्र जायसवाल, प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर प्रथम में अनीता पांडेय, ध्यानचंद, सिद्धार्थ महाविद्यालय में प्रबंधक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, उप प्रबंधक डॉ रवि प्रकाश श्रीवास्तव, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में राम पुकार यादव, पूर्णेश्वर मिश्र, प्ले वे स्कूल में संजय मिश्र, स्वर्गीय रामादेवी कौशल इंटर कॉलेज मोहाना बाजार में जयप्रकाश गुप्त, स्वामी विवेकानंद विद्यालय में मनीष चौधरी के नेतृत्व में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। किशोरी लाल जायसवाल, सोमनाथ यादव, कलीम अंसारी आदि मौजूद रहे। शहर के सिटी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में विस्तार से बताया। चिल्ड्रेन एजुकेशनल गार्डेन पब्लिक स्कूल पूरब पड़ाव में बाल दिवस पर बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया। क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को पुरस्कृत किया कया। मधवानगर स्थित उदयराज पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने चाचा नेहरू को याद कर उनके व्यक्तित्व को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। पकड़ी स्थित विंध्याचल ठकुराई प्री एण्ड वर्ल्ड स्कूल पर बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया गया। उस्का के आरजेटी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उसका क्षेत्र के सेंट जोसेफ, हरी प्रसाद एकेडमी, मिडिल टाउन, सोनमती कन्या किसान इंटर कॉलेज, एसएन पब्लिक स्कूल, परिषदीय विद्यालय तिवारीपुर, गंगाधरपुर, परसा खुर्द, चुरिहारी आदि विद्यालयों में बाल दिवस मनाया गया। बढ़नी क्षेत्र के दयानंद एवं आर्यकन्या विद्यालय में बालदिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अध्यापकों सहित उपस्थित छात्र-छात्राओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शोहरतगढ़ क्षेत्र के गड़ाकुल में स्थित पीपीएस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान संघ ब्लॉक उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह व प्रबंधक पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया। पथरा क्षेत्र के शिवाजी इंटरमीडिएट कॉलेज बरगदवा में संचालक सूर्यप्रकाश सिंह व प्रधानाचार्य रामकेवल यादव के नेतृत्व में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर चाचा नेहरू को याद किया। लीलावती देवी महिला महाविद्यालय पेंडारी बुजुर्ग में बाल दिवस पर भाषण, कविता, संगीत व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सोनी जायसवाल, नेहा पांडेय, सरिता गुप्ता, सोनी मिश्रा, अदिति राय, प्रतीक्षा, अनीशा आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रबंधक वेद प्रकाश पांडेय ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। चिल्हिया के शिवाजीनगर स्थित विजडम वे पब्लिक स्कूल में बल दिवस पर चाचा नेहरू को याद किया गया। इस दौरान बच्चों ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। बांसी क्षेत्र के सेंट जेवियर्स, आयशा गल्र्स कॉलेज, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज में धूमधाम से बाल दिवस मना गया। चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला गया। डुमरियागंज क्षेत्र के श्री गुरु नानक चिल्ड्रेंस एकेडमी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पुरस्कार देने के साथ ही उन्हें लंगर में भोजन भी करवाया गया। प्रबंधक मस्तान सिंह भाटिया ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। पंडित नेहरू बहुत ही प्रेरणादायक और प्रेरित प्रकृति के थे। बाल दिवस पर बच्चों ने विविध कार्यक्रम भी आयोजित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य परमजीत सिंह भाटिया, आरके पांडेय, श्रद्धा मिश्रा, दीपा गुप्ता, दीप्ति, नीलम श्रीवास्तव, अजीम अब्बास रिजवी, सारिक रिजवी आदि मौजूद रहे। शहर के स्टेप अप डांस क्लासेज में बच्चों ने केक काटकर चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया। साथ ही बच्चों ने डांस भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा
सिद्धार्थनगर। परसा भदवरिया स्थित गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। स्कूल के चेयर मैन गंगा सागर राय ने बच्चों द्वारा लाए गए स्टाल का अवलोकन किया। साथ ही बच्चों केे इस प्रयास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने स्मार्ट सिटी, स्मार्ट विलेज, इलेक्ट्रिक वाटर कूलर आदि बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रदर्शन किया। पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल दिवस पर बच्चों से भर गया कपिलवस्तु पार्क
कपिलवस्त। बाल दिवस के मौके पर गुरुवार को कपिलवस्तु स्थित बुद्ध स्तूप एवं बौद्ध बिहार पार्क के बच्चों को भारी भीड़ देखने को मिली। पार्क स्कूली बच्चों से भरा रहा। सभी बच्चों ने बाल दिवस पर पार्क का आनंद लिया तथा स्कूल संचालकों ने इसे शैक्षिक भ्रमण के रूप में बच्चों को पार्क एवं बुद्ध स्तूप घूमाकर बुद्ध के बारे में बताया। इस दौरान सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, मिडास इंग्लिस स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed