{"_id":"60f704b48ebc3e6d6c7d8619","slug":"bakrid-today-guidelines-have-to-be-followed-siddharthnagar-news-gkp40258652","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद आज, गाइडलाइन का करना होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद आज, गाइडलाइन का करना होगा पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद आज, गाइडलाइन का करना होगा पालन
बांसी। बकरीद का त्योहार बुधवार को अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर इस्लाम धर्म को मानने वाले कुर्बानी देंगे। इस त्योहार पर भी कोरोना के मद्देनजर गाइडलाइन का पालन करना होगा।
इस्लाम धर्म के मानने वाले हर वर्ष हजरत इब्राहिम की सुन्नत को अदा करते हैं। बकरीद मानने की तैयारी लोगों ने पूरी कर ली है। परंपरानुसार कुर्बानी करने वाले लोगों ने अपने पसंद का बकरा, भेड़ खरीद लिया है तथा कुछ लोग स्वयं पाले हुए पशु की कुर्बानी करेंगे।
शासन के निर्देशों के अनुसार बकरीद की नमाज पास की मस्जिदों में पढ़नी है। उसमें भी लोगों की संख्या निर्धारित रहेगी। प्रतिबंधित पशुओं को छोड़कर बकरा, भेड़ की कुर्बानी निर्धारित स्थल और घरों में करनी है। इसके लिए शासन ने कोविड को देखते हुए गाइडलाइन जारी की है। उसके अनुपालन का निर्देश कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में दिया गया है। क्षेत्र की सभी मस्जिदों में छह से सात बजे के बीच ईद उल अजहा की नमाज होगी।