फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bakrid: Offered prayers in mosques, sacrificed in homes

बकरीद : मस्जिदों में नमाज अदा की, घरों में दी कुर्बानी

Wed, 21 Jul 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bakrid: Offered prayers in mosques, sacrificed in homes
डुमरियागंज क्षेत्र में स्थित ईदगाह में नमाज अदा करते लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बकरीद : मस्जिदों में नमाज अदा की, घरों में दी कुर्बानी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बकरीद का त्योहार बुधवार को अकीदत के साथ मनाया गया। जिले की मस्जिदों में कोरोना प्रोटोकाल के अंतर्गत नमाज अदा की गई। लोगों ने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर मुबारकबाद दी। सुरक्षा के लिहाज से मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, मस्जिदों में नमाज अदा कर घरों पर अल्लाह की राह में बकरों की कुर्बानी देकर मुल्क और कौम की सलामती की दुआएं मांगी गईं। बुधवार की सुबह सात और आठ बजे के बीच डुमरियागंज स्थित जामा मस्जिद, बैदौलागढ़, हल्लौर, जगजऊंवा, बसडीलिया, बयारा, शिकाहरा, तिलगड़िया, वासा, लटिया, भवानीगंज कादीराबाद, बीथरिया सहित पूरे क्षेत्र में स्थित मस्जिद और ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पेश इमाम के पीछे खड़े होकर ईद उल अजहा की विशेष नमाज अदा की। इस दौरान एसडीएम त्रिभुवन कुमार, सीओ अजय श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर शैलेश सिंह, भवानीगंज थानाध्यक्ष अंजनी राय, त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार मिश्रा, एसआई दद्दन राय सहित पुलिस कर्मी मस्जिदों और ईदगाह पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

बांसी प्रतिदिन के अनुसार, ईद उल अजहा बुधवार को पूरे क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाया गया। प्रतिबंधित पशुओं को छोड़कर बकरा, भेड़ की कुर्बानी की गई। क्षेत्र में एसडीएम जग प्रवेश, सीओ अरुण चंद्र, तहसीलदार एके वर्मा, कोतवाल छत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ गश्त करते देखे गए। नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी ने नगर में भ्रमण कर लोगों को बकरीद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महादेवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नौगढ़ ब्लॉक के सिमरा गांव में सुबह सात बजे मस्जिद में नमाज अदा की गई। पेश इमाम सद्दाम हुसैन ने खुत्बा पढ़ा और अकीदतमंद ने गौर से खुत्बा सुना। उसके बाद लोगों ने अपने घरों में कुर्बानी का फर्जा पूरा किया। इस बार सामूहिक रूप से कुर्बानी नहीं हुई।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, बकरीद के मौके पर विभिन्न मस्जिदों में नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में ही जानवरों की कुर्बानियां पेश की। कस्बे की रजा सुन्नी जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद उस्मान, भदोखर मस्जिद के इमाम कारी हाफिज नूर आलम, सिहोरवा मस्जिद के तौफीक रजा, कमदालालपुर मस्जिद के इमाम मौलाना सईदुर्रहमान ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को अकीदत के साथ नमाज पढ़ाई। नमाज के दौरान समस्त मस्जिदों में कोरोना महामारी के खात्मे के लिए लोगों ने दुआएं की गई। इटवा रजा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद उसमान ने बताया कि हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत को अदा करते हुए समाज के लोगों ने कुर्बानियां पेश की। इटवा कस्बे सहित बढ़या, चूही, कठेला गर्वी, कठेला जुनेबी, कठेला शर्की, खङसरी, दुफेङिया, भावपुर, पिपरी, मुड़िला सोनबरसा, चौखड़ा, मैनहवा, मैना सहित अन्य गांवों में शांतिपूर्वक बकरीद का त्योहार मनाया गया। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही।
बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत बिस्कोहर में बुधवार को मस्जिदों और घरों में ईद की नमाज अदा कर मुल्क व कौम की सलामती की दुआएं मांगी गई। मौलवीगंज मस्जिद में मौलाना हमीदुल्लाह नदवी, जामा मस्जिद शाह मोहल्ला में मौलाना फारूक सल्फी, महजिदे तौहीद पूरब टोला में मौलाना अबदुरर्मान, नूरा मस्जिद में हाफिज मोहम्मद अशरफ, बेलाल मस्जिद में मौलाना सलमान और तुलसीपुर रोड स्थित मस्जिद में मौलाना याकूब ने नमाज अदा कराई।
परसा प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी ब्लॉक के लोगों ने एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब की विरासत कायम रखते हुए इंसानियत का पैगाम दिया। अपने घरों में नमाज पढ़ कर लोगों ने अल्लाह से दुआ की कि कोरोना जैसी महामारी से जल्द पूरे देश को निजात मिले। ढ़ेबरुआ एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी और शोहरतगढ़ एसएचओ राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने माहौल का जायजा लिया। इस दौरान बढ़नी उपनगर औदही कला, मनिकौरा, मदरहिया, महादेव बुजुर्ग, पचऊध, मोहनकोला, पिपरा, टीसम, भानपुर उर्फ गुलरी, मिश्रौलिया, मलगहिया, चरिहवा, अकरहरा, खजुरिया, बसंतपुर, पैकी, जोबकुंडा आदि गांवों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की।

बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष निसार बागी, जिला पंचायत सदस्य जाकिर हुसैन, प्रधान गुलाम हैदर, इमरान अहमद, हमीद, मो. हारुन, बदले आलम आदि भी मौजूद थे।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, बकरीद त्योहार शांति पूर्वक अकीदत के साथ मनाया गया। शोहरतगढ़ स्थित जामा मस्जिद, चिल्हिया, मुसहरी, पल्टादेवी, बेलवा महदेवा, सेमरियावां, अतरी, परसोहिया, गोलौहरा, झरूआ, गौरा बाजार, सिसहनिया, कदवा बाजार, सीताराम पुर, खुरहुरिया, हतवा, टेडिया, कपिया ग्रांट, और सहित पूरे क्षेत्र में स्थित मस्जिद और ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed