फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Badminton players waiting for the coach

Siddharthnagar News: वर्षों से कोच का इंतजार कर रहे बैडमिंटन के खिलाड़ी

Sat, 23 Dec 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Dec 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Badminton players waiting for the coach
सिद्धार्थनगर। जिले में बैडमिंटन के कोच के अभाव में खिलाड़ियों की प्रतिभा आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। जिला स्टेडियम के साथ ही बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी कोच की नियुक्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम 2005 में बनाया गया था, साथ ही में बैडमिंटन कोर्ट भी बनाया गया था। यहां कोच की नियुक्ति नहीं होने से बैडमिंटन हाल का रखरखाव नहीं हो पा रहा है, इस कारण कोर्ट क्षतिग्रस्त हो गई है। कोच न होने के कारण खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। जिले को बैडमिंटन के एक श्रेष्ठ कोच की आवश्यकता है, जिससे जिले में बैडमिंटन के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिल सके, प्रशिक्षण के अभाव में यहां की प्रतिभाएं जिले में ही सिमट कर रह जा रही है। यदि यह आवश्यकता पूरी होगी तो निश्चित ही जिले का नाम बैडमिंटन में प्रदेश के साथ ही देश में भी रोशन होगा।
विज्ञापन

-------------
बैडमिंटन के क्षेत्र में जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो एक श्रेष्ठ प्रशिक्षक की। शासन को चाहिए कि जिले में शीघ्र एक कोच की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंजली रस्तोगी
---------------
बैडमिंटन ऐसा खेल है, जिसमें प्रतिभाओं की खोज आसानी से की जा सकती है। इस खेल में भी उचित प्रशिक्षण की जरूरत है। जिससे खिलाड़ी बड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सके।
-पुष्पा राजपूत
----------------
बैडमिंटन के कोच की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, शासन से आदेश आने पर कोच नियुक्त कर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-प्रमोद जायसवाल, प्रभारी कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed