{"_id":"68c4653017606165e00a18f5","slug":"babu-accused-of-extortion-suspended-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-144552-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धनउगाही का आरोपी बाबू निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धनउगाही का आरोपी बाबू निलंबित
Fri, 12 Sep 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजंेसी डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक में कार्यरत बाबू के लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की जांच की जांच कराई गई। जांच में पुष्टि होने के बाद शुक्रवार की शाम को डीडीओ ने आरोपी बाबू नरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज ब्लाॅक में कार्यरत वरिष्ठ सहायक नरेंद्र कुमार का तीन दिन पहले डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बसडिलिया के रिक्त उचित दर विक्रेता कोटा चयन की फाइल पर बीडीओ से हस्ताक्षर करवाने के नाम पर आवेदक से 10 हजार रुपये लेने और अपने लिए पैसे की मांग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने डीडीओ सतीश कुमार सिंह से वायरल वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
जिस पर डीडीओ ने खुनियावां बीडीओ से जांच कराई, जिसमें जांच अधिकारी को वायरल वीडियो में बाबू नरेंद्र कुमार के आरोपी मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। जिसको लेकर जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने पत्र जारी कर सूचित किया है।
विज्ञापन
इस संबंध मे बीडीओ डुमरियागंज कुमार कार्तिकेय मिश्र के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।्