{"_id":"680a8137fa16f8d8f60511e2","slug":"ba-ma-pass-women-are-also-applying-to-become-operators-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-136335-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बीए एमए पास महिला भी परिचालक बनने के लिए कर रहीं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बीए एमए पास महिला भी परिचालक बनने के लिए कर रहीं आवेदन
विज्ञापन
-जिले में लगभग 25 महिला परिचालकों काे मिलेगी संविदा की नौकरी
-जल्द ही मेरिट के आधार पर भर्ती करके महिलाओं को दिया जाएगा कार्य क्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम में संविदा के रूप में महिला परिचालकों की भर्ती निकली है। इसमें इंटर तक शैक्षणिक योग्यता के साथ कंप्यूटर की भी जानकारी मांगी गई है। महिला परिचालक बनने के लिए बीए-एमए पास महिला व युवती आवेदन कर रही हैं। 25 अप्रैल तक भरे जाने वाले फाॅर्म में मेरिट के आधार पर नौकरी दी जाएगी।
जिले में लगभग 25 महिला परिचालकों की भर्ती होनी है। यह प्रक्रिया गोरखपुर परिवहन निगम से होनी है। महिला परिचालक की नौकरी के लिए जिले से लगभग 200 ने आवेदन किए हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार परिचालक भर्ती में आवेदन करने वाली महिलाएं व युवतियां उच्च शिक्षा प्राप्त करके आवेदन कर रही है। इसमें सबसे अधिक एमए, बीए पास महिलाएं आ रही हैं। वहीं इसमें बीएड, डीएलएड, इलेक्ट्रॉनिक डिप्लोमा जैसी डिग्रियां रखने वाली महिलाएं संविदा परिचालक बनने के लिए आवेदन करने जा रही हैं। आवेदन करने वाली महिलाओं के अनुसार सरकारी नौकरी की सीमित वैकेंसी के कारण वर्षों से बेरोजगार हैं। इससे संविदा परिचालक की नौकरी पाने के लिए आवेदन कर रही हैं।
महिला परिचालक बनने के लिए आवेदन करने वाली महिला प्रियंका गुप्ता, अमृता राय, सुजाता गोस्वामी व अंजुम ने बताया कि बढ़ती महंगाई में हर किसी को नौकरी करना जरूरी है। ऐसे में सरकार सरकारी नौकरियां कम ही निकाल रही हैं, जिससे संविदा नौकरी में भी अब लोग हिस्सा ले रहे हैं। इससे रोजगार मिलने के साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इंटर पास महिलाओं के लिए ही यह नौकरी है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने से लगभग सभी जागरूक महिलाएं ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की है। कम योग्यता पर भी हायर एजुकेटेड महिला आवेदन करके नौकरी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
वर्जन
महिला परिचालक भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसका आवेदन शुक्रवार तक लिया जाएगा। उसके बाद मेरिट के आधार पर जिले वार महिलाओं का चयन कर दिया जाएगा।
-लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, गोरखपुर