फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ayushman card will be available today on 1750

1750 को आज मिलेगा आयुष्मान कार्ड

Sun, 10 Oct 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Ayushman card will be available today on 1750
1750 को आज मिलेगा आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान (आयुष्मान भारत) के छूटे अंत्योदय कार्ड धारकों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से जोड़ा गया है। इन लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ 11 अक्तूबर को लखनऊ से शुभारंभ करेंगे।
जिले में पहले दिन 1750 अंत्योदय कार्ड धारकों का ब्लॉक क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड का वितरण जनप्रतिनिधियों की ओर से किया जाएगा। इसके साथ ही खाद्य एवं रसद विभाग व पंचायती राज विभाग के सहयोग से अधिक से अधिक अंत्योदय लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा गया है। जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया जिले के सभी 14 ब्लॉकों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अंत्योदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा। प्रति ब्लॉक 125-125 कार्ड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सदीप चौधरी ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड देने के लिए 11 अक्तूबर को सीएम लखनऊ से शुभारंभ करेंगे। जिले के सभी ब्लॉकों में पहले दिन 1750 अंत्योदय लाभार्थियों को कार्ड दिया जाएगा। उसके बाद लोग जनसेवा केंद्र, आयुष्मान मित्र के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

82045 लोगों को मिलेगा लाभ
जिला सूचना तंत्र प्रबंधक प्रत्युश दूबे ने बताया कि जिले में 82045 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। इसमें जिन परिवारों के कार्ड पहले से पीएम जन आरोग्य योजना व सीएम जन आरोग्य अभियान में पंजीकृत हैं, उन परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed