{"_id":"573761d94f1c1b5c68919a1f","slug":"aware-and-take-advantage-of-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूक होकर उठाएं योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूक होकर उठाएं योजनाओं का लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
रामनगर ब्लाक मे चौपाल लगाकर लोगो की समास्या सुनते डीएम नरेंद्र सिंह पटेल और एसपी कृपा शंकर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है, जिसका लाभ आम आदमी को मिल रहा है। लोग जागरूक होकर इन योजनाओं का लाभ उठाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। यह विचार विधायक जयप्रताप सिंह ने व्यक्त किए। वह तिलौली मंडल के बनकेगांव, डडिया, हरैया, डड़वार भट्ट गांव में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
चौपाल में उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में रसोई गैस का कनेक्शन दे रही है। गरीबों की बेटी की शादी व उच्च शिक्षा के लिए सुकन्या योजना, गरीबों को स्वावलंबी बनाने के लिए जन-धन योजना को लागू किया है। विधायक ने कहा कि मिशन 2017 की सफलता के लिए अभी से लग जाएं और गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धि को बताएं। साथ ही प्रदेश सरकार की विफलता व अराजकता से लोगों को अवगत कराएं।
चौपाल को विजय कांत चतुर्वेदी, बृजेश कुमार पांडेय, अनूप शुक्ला, अर्जुन यादव जोगेंद्र मिश्र, जोखन प्रजापति आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भूपेश दुबे व संचालन राम किंकर मिश्र ने किया। चौपाल में रामायण शर्मा, श्रीराम वर्मा, सूर्यलाल सोनी, भागवत चौधरी, सफीउल्लाह, तौलन प्रजापति, मोहब्बत अली, विनोद पासवान आदि मौजूद रहे।