{"_id":"612138f98ebc3e79b47326ab","slug":"award-siddharthnagar-news-gkp4063135123","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाएं सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाएं सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को शनिवार को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। कार्यक्रम लोहिया कला भवन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के अधिकार और सुुरक्षा से जुड़ी योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।
अभियान का ऑनलाइन शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में किया। इसका सीधा प्रसारण लोहिया कला भवन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी देखा। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक जनपद में महिला पुलिस चौकी की स्थापना की गयी है। जहां महिला दरोगा की नियुक्ति की गयी है। सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी है। संचालन जीजीआईसी तेतरी बाजार की प्रवक्ता डॉ. अपर्णा सिंह ने किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ओजस्वी राज, पीडी संत कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार योगेन्द्र लाल भारती, जिविनि अवधेश नारायण मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, सीडीपीओ खुनियांव मो. अरशद भी उपस्थित थे।